अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव में AAP को मिले NOTA से भी कम वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 24, 2019 01:01 PM2019-10-24T13:01:03+5:302019-10-24T13:02:37+5:30

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दोपहर 12.45 बजे तक राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 38, कांग्रेस 32 और जननायक जनता पार्टी 10 सीटों पर आगे चल रही है।    

assembly election 2019 big setback for aam aadmi party AAP gets less than NOTA vote in Haryana | अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव में AAP को मिले NOTA से भी कम वोट

अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव में AAP को मिले NOTA से भी कम वोट

Highlightsचुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी को सिर्फ 0.44% वोट ही मिले। नोटा पर 0.54 फीसदी लोगों ने बटन दबाया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 में आम आदमी पार्टी(आप) को बड़ा झटका लगा है। दोपहर 12.45 बजे तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी का कोई भी प्रत्याशी किसी सीट पर न तो आगे चल रही है और न ही हरियाणा में कोई उपस्थिति दर्ज करती दिख रही है। ये आंकड़े चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव से आप ने दावा किया था कि राज्य में उनकी स्थिति मजबूत है। चुनाव के नतीजे केजरीवाल के दिल्ली से बाहर पैर जमाने की महत्वाकांक्षा पर पानी फेर सकता है। 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी को सिर्फ 0.44% वोट ही मिले। वहीं नोटा पर 0.54 फीसदी लोगों ने बटन दबाया है। इससे पहले लोकसभा चुनावों में भी पार्टी को मुंह की खानी पड़ी थी। चुनाव आयोग के साढ़े ग्यारह बजे के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 37, कांग्रेस 31 और जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है।  

पार्टी की स्थापना के साथ ही आम आदमी पार्टी की लगातार दिल्ली से बाहर विस्तार के लिए हर चुनाव लड़ती हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी को दिल्ली की सभी सीटों पर मात खानी पड़ी थी। जनवरी 2020 में दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले हरियाणा से आम आदमी पार्टी के लिए बुरी खबर है। आम आदमी पार्टी ने 2014 का हरियाणा विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था, जहां भाजपा पहली बार सत्ता में आई थी।

लोकसभा चुनाव में आप ने इंडियन नेशनल लोकदल से टूटकर बनी जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया था। लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाने के बाद दोनों पार्टियों ने राहें जुदा कर ली थीं।

Web Title: assembly election 2019 big setback for aam aadmi party AAP gets less than NOTA vote in Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे