लाइव न्यूज़ :

Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: कांग्रेस 5, टीएमसी 4 और भाजपा, आप, डीएमके और जदयू 1-1 सीट पर आगे, देखें लाइव अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2024 11:15 IST

Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर कांगड़ा जिले के देहरा से चुनाव लड़ रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देAssembly bypolls Election Results 2024 LIVE: कुछ विधायक के इस्तीफा देने के बाद चुनाव हुए थे।Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है।Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: कांग्रेस ने कभी भी इस सीट पर जीत हासिल नहीं की है।

Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: भारत के सात राज्यों की कुल 13 सीटों पर वोटों की गिनती आज (13 जुलाई) शुरू हो गई। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पहली चुनावी लड़ाई है। नतीजों का राज्य के सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के राजनीतिक भाग्य पर असर पड़ने की संभावना है। निधन के कारण खाली हुई सीटों को भरने के लिए पश्चिम बंगाल (4 सीटें), हिमाचल प्रदेश (3 सीटें), उत्तराखंड (2 सीटें), मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और पंजाब (प्रत्येक 1 सीट) में उपचुनाव हुए थे। कुछ विधायक के इस्तीफा देने के बाद चुनाव हुए थे।

विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव: 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है। टीएमसी 4 सीटों पर आगे है। बीजेपी, डीएमके, आप और जेडीयू एक-एक सीट पर आगे है। हिमाचल प्रदेश की देहरा, नालागढ़ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर और मध्य प्रदेश की अवरवारा सीट पर भी कांग्रेस आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर AAP आगे चल रही है। बिहार की रुपौली सीट पर जेडीयू आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर डीएमके आगे चल रही है

हिमाचल प्रदेश में जहां मौजूदा निर्दलीय सदस्यों के इस्तीफे के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर कांगड़ा जिले के देहरा से चुनाव लड़ रही हैं। 

कांग्रेस ने कभी भी इस सीट पर जीत हासिल नहीं की है। मुख्यमंत्री ने भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह के खिलाफ मैदान में उतरे कमलेश ठाकुर की जीत सुनिश्चित करने के लिए दो अन्य सीटों की तुलना में देहरा में आक्रामक प्रचार किया।

टॅग्स :उपचुनावहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्डBJPकांग्रेसटीएमसीपश्चिम बंगालतमिलनाडुबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRajasthan Politics: अंता से भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता रद्द, जानें अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने क्यों की कार्रवाई, राजस्थान में कम हो गई बीजेपी विधायकों की संख्या

भारतपीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे सीएम नीतीश?, 25 मई को 21 एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक

भारतक्या कांग्रेस ’एकला चलने’ की तैयारी में?, कन्हैया कुमार की यात्रा में नहीं शामिल हुए तेजस्वी यादव, राहुल गांधी के मन में क्या...

क्राइम अलर्टदुकानदार ने 12 वर्षीय छात्र पर लगाया चोरी का आरोप?, कीटनाशक पीकर दी जान, पढ़िए मार्मिक सुसाइड नोट-मां, मैं चोर नहीं हूं, चोरी नहीं की, सड़क पर कुरकुरे का पैकेट पड़ा देखा तो...

भारतजून के महीने में घूमने का बना रहे प्लान, तो बिल्कुल मिस न करें ये प्लेसेस; ट्रिप का मजा होगा दोगुना

भारत अधिक खबरें

भारतएमपी के डबरा रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों के पास पेशाब करते समय शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आईं 'समधनें', एक की मौत, दूसरी का पैर कटा

भारतइन एयरपोर्ट्स पर अब आप नहीं ले पाएंगे फोटो और वीडियो, DGCA ने लगाई रोक

भारतबीएसएफ ने गोली का जवाब गोले से दिया, अमित शाह ने कहा- 2 सबसे कठिन सीमा बांग्लादेश और पाकिस्तान की जिम्मेदारी निभाकर, देखें वीडियो

भारततेलंगाना में कांग्रेस को मात देने की तैयारी?, बीआरएस- बीजेपी में गठबंधन की अटकलें, कविता ने पिता-पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव को लिखा पत्र, जानें समीकरण

भारतआलोचना और अभद्र भाषा के अंतर का ध्यान रखना जरूरी