पाकिस्तानी गोली में शहीद सेना के जवान के प्रति असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

By भाषा | Published: November 14, 2020 08:34 PM2020-11-14T20:34:48+5:302020-11-14T20:34:48+5:30

Assam Governor and Chief Minister condole martyr army soldier in Pakistani bullet | पाकिस्तानी गोली में शहीद सेना के जवान के प्रति असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

पाकिस्तानी गोली में शहीद सेना के जवान के प्रति असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

गुवाहाटी, 14 नवंबर असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के जवान हरधन चंद्र राय के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया। राय असम के निवासी थे।

मुखी ने शुक्रवार के हमले में शहीद राय और अन्य जवानों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जवानों की शहादत वीरता, प्रतिबद्धता और देशभक्ति का उदाहरण है।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘उन्होंने सर्वोच्च बलिदान और देश के प्रति प्रेम का उदाहरण पेश किया है और उनकी कुर्बानी बर्बाद नहीं जाएगी।’’

उन्होंने ने राय के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

सोनोवाल ने इस हमले को ‘कायराना’ हरकत करार दिया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हरधन चंद्र राय ने अपने कर्तव्य के लिए प्राणों की आहूति दी। वह अमर रहेंगे और अपनी वीरता और बलिदान की वजह से हमेशा युवाओं के प्रेरणा बने रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam Governor and Chief Minister condole martyr army soldier in Pakistani bullet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे