असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी: तीन लोगों की मौत, दो लाख से अधिक लोग प्रभावित

By भाषा | Published: July 11, 2019 12:33 AM2019-07-11T00:33:29+5:302019-07-11T00:33:29+5:30

ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां दिखोउ, धनसिरी, जिया भराली और पुतीमारी तथा बेकी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Assam flood situation worsens: three people die, more than two lakh people affected | असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी: तीन लोगों की मौत, दो लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी: तीन लोगों की मौत, दो लाख से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी, 10 जुलाईः असम में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। साथ ही, राज्य के 11 जिलों में दो लाख से अधिक लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने से बुधवार को स्थिति बिगड़ गई। असम राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि आठ जिलों में मंगलवार तक 62,400 लोग बाढ़ से प्रभावित थे लेकिन अब राज्य में 2,07,100 लोग प्रभावित हैं।

प्राधिकरण ने बताया कि धीमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, दरांग, बारपेटा, नलबाड़ी, चिरांग, गोलाघाट, माजुली, जोरहाट और डिब्रूगढ़ जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए ने कहा कि गोलाघाट, धीमाजी और कामरूप जिलों में बारिश तथा बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई।

राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने कहा कि 530 गांव जलमग्न हो गए हैं और 13,267.74 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है। ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां दिखोउ, धनसिरी, जिया भराली और पुतीमारी तथा बेकी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Web Title: Assam flood situation worsens: three people die, more than two lakh people affected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे