हिमंत बिस्वा सरमा ने बताई मां बनने की सही उम्र, लड़कियों को दी ये सलाह

By शिवेंद्र राय | Published: January 28, 2023 06:52 PM2023-01-28T18:52:15+5:302023-01-28T18:54:10+5:30

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अक्सर ही चर्चा में रहते हैं और एक बार फिर लड़कियों को मां बनने की सही उम्र बताकर उन्होंने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। एक सरकारी समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मां बनने की सही उम्र 22 से 30 साल है।

Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma On Motherhood | हिमंत बिस्वा सरमा ने बताई मां बनने की सही उम्र, लड़कियों को दी ये सलाह

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (फाइल फोटो)

Highlightsअसम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लड़कियों को दी सलाहमां बनने की सही उम्र 22 से 30 साल के बीच- हिमंत बिस्वा सरमामां बनने के लिए महिलाओं को बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए- हिमंत बिस्वा सरमा

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक सरकारी समारोह में बोलते हुए कहा कि कम उम्र में शादी और मातृत्व को रोकने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसी दौरान असम के मुख्यमंत्री ने लड़कियों लड़कियों की मां बनने की सही उम्र भी बताई। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मां बनने की सही उम्र 22 से 30 साल है। मां बनने के लिए महिलाओं को बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए जैसा कि अब बहुत सी महिलाएं ऐसा करने लगी हैं। भगवान ने हमारे शरीर को इस तरह से बनाया है कि हर चीज के लिए एक उपयुक्त उम्र होती है।"

हाल ही में असम सरकार ने 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का फैसला लिया है। सरकार के मुताबिक ये फैसला बाल विवाह रोकने और राज्य में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर लगाम लगाने के लिए ये फैसला लिया गया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कार्यक्रम के दौरान इस पर भी बात की और कहा, "14 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना अपराध है, भले ही वह कानूनी रूप से पति ही क्यों न हो। महिला की शादी की कानूनी उम्र 18 साल है और कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।"


बता दें कि अपने बयानों के कारण असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अक्सर ही चर्चा में रहते हैं और एक बार फिर लड़कियों को मां बनने की सही उम्र बताकर उन्होंने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। हालांकि कार्यक्रम के दौरान के दौरान सरमा ने कहा कि म नहीं चाहते कि कोई लड़की समय से पहले मां बने, लेकिन साथ ही लड़कियों को मां बनने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए। हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे मुस्कुराते हुए कहा कि जिन लड़कियों ने अभी तक शादी नहीं की है उन्हें जल्द ही कर लेनी चाहिए।

Web Title: Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma On Motherhood

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे