राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पर लगाए आरोप, कही ये बात 

By धीरेंद्र जैन | Published: November 15, 2019 05:38 AM2019-11-15T05:38:42+5:302019-11-15T05:38:42+5:30

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच सरकार गठन को लेकर कोशिश की जा रही है।

Ashok Gehlot says Governor imposed President's rule, creating instability inMaharashtra | राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पर लगाए आरोप, कही ये बात 

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पर लगाए आरोप, कही ये बात 

Highlightsअशोक गहलोत ने कहा कि नई सरकार के गठन को लेकर हमारी पार्टी के हाइकमान आपस में चर्चा कर रहे हैं।अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर स्थिरता कायम करने की बजाय अस्थिरता ला दी है। अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

अशोक गहलोत ने कहा कि नई सरकार के गठन को लेकर हमारी पार्टी के हाइकमान आपस में चर्चा कर रहे हैं। क्या निर्णय होगा यह तो आने वाला समय बताएगा, किन्तु यह अच्छा फैसला नहीं है। राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन लगाकर राज्य में अस्थिरता पैदा कर दी। राज्यपाल की भूमिका के बारे में पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में पूरे देश में इन्होंने घमंड से राजनीति शुरू की है, उसमें आप और क्या आशा कर सकते हैं। यदि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा आई तो राज्यपाल यह सुनिश्चित करते कि किस प्रकार प्रदेश में एक स्थाई सरकार का गठन हो और कैसे हालात संभलें।

उन्होंने कहा कि नारायण राणे पहले कांग्रेस और शिवसेना में थे और अब भाजपा में हैं और हम तो साम, दाम दंड भेद कुछ भी करके सरकार बनाएंगे। आप सोच सकते हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है। उसी रूप में राजग सरकार देश को चला रही है।

Web Title: Ashok Gehlot says Governor imposed President's rule, creating instability inMaharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे