गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, अशोक गहलोत ने दिया बड़ा अपडेट

By विनीत कुमार | Published: September 23, 2022 10:36 AM2022-09-23T10:36:41+5:302022-09-23T10:56:42+5:30

अशोक गहलोत ने कहा है कि राहुल गांधी ने उनसे ये साफ कर दिया है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होना चाहिए। गहलोत ने साथ ही कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे, ये तय हो गया है।

Ashok Gehlot says Gandhis Won't Run For Congress President Poll | गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, अशोक गहलोत ने दिया बड़ा अपडेट

गांधी परिवार से नहीं होगा अगला कांग्रेस अध्यक्ष: अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

Highlightsअशोक गहलोत ने कहा- राहुल गांधी का मानना है कि गांधी परिवार से कोई भी कांग्रेस का अगला अध्यक्ष नहीं बनना चाहिएराहुल गांधी से केरल में मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा- गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा अध्यक्ष पद का चुनाव।अशोक गहलोत ने ये भी कहा कि उनका चुनाव लड़ना तय है, जल्द नामांकन दाखिल करेंगे।

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री और अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक रहे अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव गांधी परिवार नहीं लड़ेगा। इसके साथ ही गहलोत ने इसकी भी पुष्टि कर दी कि वे चुनाव लड़ने जा रहे हैं और जल्द ही नामांकन की तारीख बताएंगे।

'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए केरल में मौजूद अशोक गहलोत ने पत्रकारों से कहा, 'मैंने राहुल गांधी से कई बार दूसरों के प्रस्ताव को मानने और कांग्रेस अध्यक्ष बनने की गुजारिश की। उन्होंने ये साफ कर दिया है कि गांधी परिवार से कोई भी अगला कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।'

गलहलो ने कहा, 'राहुल जी ने मुझसे कहा, 'मुझे पता है कि वे चाहते हैं कि मैं प्रमुख बनूं और मैं उनकी इच्छाओं का सम्मान करता हूं, लेकिन मैंने एक कारण से फैसला किया है कि एक गैर-गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए।'


मैं लड़ूंगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव: अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने इस बात का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यह तय है कि मैं (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही तारीख तय करूंगा (नामांकन दाखिल करने के लिए)। देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत होने की जरूरत है।'

माना जा रहा है कि 22 साल बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी का प्रमुख चुनाव के जरिये चुना जाएगा। दरअसल, शशि थरूर ने भी चुनावी समर में उतरने के लगभग स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। लोकसभा सदस्य थरूर ने बुधवार को कांग्रेस के मुख्यालय में पहुंचकर पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की और नामांकन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की थी। 

Web Title: Ashok Gehlot says Gandhis Won't Run For Congress President Poll

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे