कर्नाटक: अशोक गहलोत ने कहा- पूरा देश देख रहा है मोदी जी का कारनामा, आने वाले दिनों में भाजपा को भारी पड़ेगा यह खेल

By भाषा | Published: July 24, 2019 01:40 AM2019-07-24T01:40:23+5:302019-07-24T01:40:23+5:30

अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘ये लोग लोकतंत्र को खत्म करने का खेल खेल रहे हैं। इनका बस चले तो हिंदुस्तान भर में यही काम करेंगे और कोई काम तो है नहीं इनके पास। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है, युवाओं में आक्रोश पैदा हो रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इन्हें उसकी चिंता नहीं है।’’

Ashok Gehlot comment on bjp over Kumaraswamy loses confidence vote in Karnataka | कर्नाटक: अशोक गहलोत ने कहा- पूरा देश देख रहा है मोदी जी का कारनामा, आने वाले दिनों में भाजपा को भारी पड़ेगा यह खेल

कर्नाटक: अशोक गहलोत ने कहा- पूरा देश देख रहा है मोदी जी का कारनामा, आने वाले दिनों में भाजपा को भारी पड़ेगा यह खेल

Highlightsकर्नाटक की कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार विश्वासमत खोने के बाद गिर गई99 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया जबकि 105 सदस्यों ने इसके खिलाफ मत दिया।

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि जनता सबकुछ देख रही है और आने वाले समय में यह भाजपा को भारी पड़ेगा। गहलोत से इस घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर मंगलवार रात यहां उन्होंने कहा, ‘‘ये घटनाक्रम लंबे समय से चल रहा है, पूरा देश देख रहा है किस प्रकार मोदीजी को भारी बहुमत मिला। लेकिन आम जनता को उम्मीद नहीं थी कि जीतने के बावजूद राजग सरकार इस प्रकार की हरकत करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में आप तमाशा देख ही रहे हैं। जो कुछ हो रहा है यह जनता के जहन में बैठ रहा है और आने वाले वक्त में उन्हें ये भारी पड़ेगा। इनकी खुद की पार्टी में बगावत होगी, ये मैं कह सकता हूं। समय का इंतजार कीजिए। अंतिम विजय सत्य की होती है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘ये लोग लोकतंत्र को खत्म करने का खेल खेल रहे हैं। इनका बस चले तो हिंदुस्तान भर में यही काम करेंगे और कोई काम तो है नहीं इनके पास। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है, युवाओं में आक्रोश पैदा हो रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इन्हें उसकी चिंता नहीं है।’’

कर्नाटक की कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार विश्वासमत खोने के बाद गिर गई। 99 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया जबकि 105 सदस्यों ने इसके खिलाफ मत दिया। इसके साथ ही राज्य में करीब तीन सप्ताह तक चला सियासी नाटक खत्म हो गया। 

Web Title: Ashok Gehlot comment on bjp over Kumaraswamy loses confidence vote in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे