अरविंद केजरीवाल ट्विटर के सबसे पॉपुलर सीएम, जानें योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार किस नंबर पर?

By पल्लवी कुमारी | Published: March 22, 2019 02:17 PM2019-03-22T14:17:18+5:302019-03-22T14:17:18+5:30

ट्विटर पर दूसरे नंबर पर गोवा के दिवगंत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर हैं, जिनके ट्विटर पर 6.9 मिलियन  फॉलोअर्स हैं। मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च 2019 को अग्नाशय कैंसर के कारण निधन हो गया था।

Arvind Kejriwal popular CM on Twitter, know yogi adityanath and nitish kumar rank | अरविंद केजरीवाल ट्विटर के सबसे पॉपुलर सीएम, जानें योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार किस नंबर पर?

अरविंद केजरीवाल ट्विटर के सबसे पॉपुलर सीएम, जानें योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार किस नंबर पर?

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ट्विटर पर सबसे ज्यादा मशहूर मुख्यमंत्री हैं। केजरीवाल के ट्विटर पर 14.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ट्विटर पर दूसरे नंबर पर गोवा के दिवगंत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर हैं, जिनके ट्विटर पर 6.9 मिलियन  फॉलोअर्स हैं। मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च 2019 को अग्नाशय कैंसर के कारण निधन हो गया था। तो आइए आपको भारत के पांच ऐसे मुख्यमंत्रियों के बारे में बताते हैं,  जो ट्विटर पर काफी मशहूर हैं। 

1- अरविंद केजरीवाल (पहले स्थान पर  14.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ)

ट्विटर ज्वाइन- नवम्बर 2011
फॉलोअर्स - 14.7 मिलियन
ट्वीट- 27.4 हजार
एवरेज ट्वीट(प्रतिदिन) - 10 

2- बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( दूसरे स्थान पर 4.77 मिलियन फॉलोअर्स के साथ)

ट्विटर ज्वाइन- मई 2010
फॉलोअर्स - 4.77 मिलियन
ट्वीट- 3 हजार
एवरेज ट्वीट(प्रतिदिन) - एक

(नोट- नीतीश कुमार सोशल मीडिया पर ज्यादातर अपने विचार व्यक्त नहीं करते हैं। वह कोई इवेंट और कार्यक्रम को लेकर ही ट्वीट करते हैं।) 

3- आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ( तीसरे स्थान पर 4.19 मिलियन फॉलोअर्स के साथ) 

ट्विटर ज्वाइन- अक्टूबर 2009 
फॉलोअर्स - 4.19 मिलियन
ट्वीट-6.5 हजार
एवरेज ट्वीट(प्रतिदिन) - दो 

(नोट- ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ सालों में  आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ट्विटर पर ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। वो 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर ज्यादातर ट्वीट करते हैं) 
 

4- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( चौथे स्थान पर 3.61 मिलियन फॉलोअर्स के साथ) 

ट्विटर ज्वाइन- सितम्बर 2015
फॉलोअर्स -3.61 मिलियन
ट्वीट-8 हजार
एवरेज ट्वीट (प्रतिदिन)  -छह

5-  महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ( पांचवें स्थान पर 3.42 मिलियन फॉलोअर्स के साथ) 

ट्विटर ज्वाइन- अप्रैल 2010
फॉलोअर्स -3.42 मिलियन
ट्वीट-30हजार
एवरेज ट्वीट (प्रतिदिन)  -नौ

Web Title: Arvind Kejriwal popular CM on Twitter, know yogi adityanath and nitish kumar rank

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे