दिल्ली: अनाज मंडी के पास एक मकान में आग लगने से 43 लोगों की मौत, CM केजरीवाल ने जताया दुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 8, 2019 10:18 AM2019-12-08T10:18:12+5:302019-12-08T10:31:10+5:30

देश के गृह मंत्री ने घटना के बाद दिल्ली के आलाधिकारियों को तत्काल आधार पर इस घटना के पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं

arvind kejriwal and amit shah tweet on delhi fire accident and death of 43 persons in Delhi | दिल्ली: अनाज मंडी के पास एक मकान में आग लगने से 43 लोगों की मौत, CM केजरीवाल ने जताया दुख

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली।

Highlightsराष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई।दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली।

दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी के पास एक मकान में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की खबर सुनते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई। घर में फंसे करीब 55 लोगों को बाहर निकाला गया है। इस घटना  के बाद घायलों को दिल्ली के चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। 


इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आग लगने की खबर दुखद है। बचाव अभियान चल रहा है, दमकलकर्मी पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

इसके अलावा आपको बता दें कि देश के गृह मंत्री ने घटना के बाद दिल्ली के आलाधिकारियों को तत्काल आधार पर इस घटना के पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में 43 लोग मारे गए हैं। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है।

Web Title: arvind kejriwal and amit shah tweet on delhi fire accident and death of 43 persons in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे