सेना ने स्थापित किया कोविड प्रबंधन प्रकोष्ठ

By भाषा | Published: May 7, 2021 01:50 AM2021-05-07T01:50:41+5:302021-05-07T01:50:41+5:30

Army set up Covid Management Cell | सेना ने स्थापित किया कोविड प्रबंधन प्रकोष्ठ

सेना ने स्थापित किया कोविड प्रबंधन प्रकोष्ठ

नयी दिल्ली, छह मई भारतीय सेना ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने में नागरिक प्रशासन के अधिकारियों की मदद करने में बेहतर समन्वय के लिए एक ‘कोविड प्रबंधन प्रकोष्ठ’ स्थापित किया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रकोष्ठ का दायित्व राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों से मदद का आह्वान मिलने पर सेना के प्रतिक्रिया समन्वय में व्यापक क्षमता लाने का है।

सेना विभिन्न राज्यों में नागरिक प्रशासन के अधिकारियों की मदद के लिए पहले ही अपने महत्वपूर्ण चिकित्सा संसाधन तैनात कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Army set up Covid Management Cell

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे