सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने त्रिकुटा पर्वत पर वैष्णो देवी के दर्शन किए
By भाषा | Published: June 4, 2019 05:32 PM2019-06-04T17:32:26+5:302019-06-04T17:32:26+5:30
अधिकारियों ने बताया कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) रावत ने मंदिर के गर्भगृह में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरनदीप सिंह और बोर्ड के उप सीईओ जगदीश मेहरा ने सेना प्रमुख का स्वागत किया।
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित त्रिकुटा पर्वत पर वैष्णो देवी के दर्शन किए।
अधिकारियों ने बताया कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) रावत ने मंदिर के गर्भगृह में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरनदीप सिंह और बोर्ड के उप सीईओ जगदीश मेहरा ने सेना प्रमुख का स्वागत किया।
Army Chief General Bipin Rawat visited the Mata Vaishno Devi shrine in #Jammu today. He was accompanied by his security and personal staff during the visit. pic.twitter.com/ozXq2kUixU
— ANI (@ANI) June 4, 2019
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने भैरों मंदिर में भी दर्शन किए और फिर कटरा के लिये रवाना हो गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सोमवार को सियाचिन ग्लेशियर की पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान जनरल रावत उनके साथ थे।