क्या मध्य प्रदेश चुनाव चुनाव पर अर्जुन सिंह की पत्नी का विवाद डालेगा असर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 25, 2018 01:41 PM2018-06-25T13:41:48+5:302018-06-25T13:41:48+5:30

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से आने वाले इस नेता का अपनी पत्नी सरोज के प्रति मोह किसी से कभी छिपा नहीं रहा।

Arjun Singh's wife will contest against Madhya Pradesh election | क्या मध्य प्रदेश चुनाव चुनाव पर अर्जुन सिंह की पत्नी का विवाद डालेगा असर

क्या मध्य प्रदेश चुनाव चुनाव पर अर्जुन सिंह की पत्नी का विवाद डालेगा असर

मध्य प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता स्वर्गीय अर्जुन सिंह तीन बार राज्य के मुख्यामंत्री रहे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से आने वाले इस नेता का अपनी पत्नी सरोज के प्रति मोह किसी से कभी छिपा नहीं रहा। 80 के दशक में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बाज़ार हुआ करता था जो कि सरोज जी का बेहद प्रिय था। 

 अक्सर उनकी ख़रीददारी उस बाज़ार से ही हुआ करती थी।  जब स्व. अर्जुन सिंह को उनकी पत्नी के इस बाज़ार प्रेम का पता चला तो उन्होंने लम्बी सरकारी उठा पटक से होते हुए बाज़ार का नाम ‘बिट्टन मार्केट’ रखवा दिया। अब सवाल बनता है ‘बिट्टन’ नाम ही क्यों ? क्योंकि स्व. अर्जुन सिंह अपनी पत्नी सरोह को स्नेह भाव से बिट्टन ही पुकारा करते थे।  

वहीं, फिलहाल उनका पूरा परिवार कुछ अलग कारणों से चर्चा में है। दिवगंत नेता की पत्नी के अनुसार उनके दोनों बेटों अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह ने सम्पत्ति पर कब्ज़ा करके उन्हें घर से बेदख़ल कर दिया है। अजय सिंह वर्तमान में मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हैं और प्रदेश के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। 

ऐसे में सवाल होना लाज़मी है कि एक बड़े विपक्षी नेता के इस घरेलू विवाद के पीछे क्या वजहें हो सकती हैं ? इसके अलावा विवाद पर तस्वीर साफ़ नहीं होने का बुरा प्रभाव अजय सिंह की छवि पर भी पड़ सकता है। विधानसभा चुनाव में कुछ महीने शेष हैं और ऐसे समय में ऐसे विवाद की ख़बर आना अजय सिंह और कांग्रेस दोनों के लिए बेहद गलत साबित हो सकता है।

गौरतलब है कि इस विवाद पर तमाम समाचार बने जिनमें से कुछ ठीक नहीं थे। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मीडियाकर्मियों से हुई वार्ता में कहा था कि किसी के घरेलू विवाद को राजनैतिक चश्मे से देखना सही नहीं है। 
 

Web Title: Arjun Singh's wife will contest against Madhya Pradesh election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे