जल शक्ति मंत्रालय सहित सात मंत्रालयों और संगठनों में प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति

By भाषा | Published: July 19, 2019 08:38 PM2019-07-19T20:38:48+5:302019-07-19T20:38:48+5:30

1988 बैच के आईएफएस अधिकारी अभी राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव हैं। सरकार ने 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अमित प्रसाद को जहाजरानी मंत्रालय के भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रसाद की नियुक्ति सचिव के पद और वेतन में की गई है।

Appointment of key officials in seven ministries and organizations including the Ministry of Water Resources | जल शक्ति मंत्रालय सहित सात मंत्रालयों और संगठनों में प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति

राजेश वर्मा को कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

Highlightsआधिकारिक आदेश के अनुसार नियुक्तियों को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है।अरुण कुमार झा को सामान्य राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

सरकार ने शुक्रवार को नवगठित जल शक्ति मंत्रालय सहित सात मंत्रालयों और संगठनों में प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। भरत लाल को जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

1988 बैच के आईएफएस अधिकारी अभी राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव हैं। सरकार ने 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अमित प्रसाद को जहाजरानी मंत्रालय के भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रसाद की नियुक्ति सचिव के पद और वेतन में की गई है।

वह अभी वाणिज्य मंत्रालय में राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के उद्योग के प्रचार और आंतरिक व्यापार विभाग के महानिदेशक हैं। आधिकारिक आदेश के अनुसार नियुक्तियों को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। अरुण कुमार झा को सामान्य राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

वह भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के 1985 बैच के अधिकारी हैं। झा की नियुक्ति अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन में की गई है। ज्योती अरोड़ा को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त सचिव और वित्त सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

राजेश वर्मा को कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आदेश के अनुसार 1988 बैच के आईएसएस अधिकारी इंद्रवर पांडे को उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

शशांक प्रिय को वाणिज्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं। 

Web Title: Appointment of key officials in seven ministries and organizations including the Ministry of Water Resources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे