सात हाईकोर्ट के लिए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति, इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

By भाषा | Published: October 4, 2019 07:14 AM2019-10-04T07:14:45+5:302019-10-04T07:14:45+5:30

विधि मंत्रालय ने बताया है कि बृहस्पतिवार को सात उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि शंकर झा को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

Appointment of Chief Justices for seven high courts, these people got responsibility | सात हाईकोर्ट के लिए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति, इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

विधि मंत्रालय ने बताया है कि बृहस्पतिवार को सात उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि शंकर झा को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

इसी तरह से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजय लाम्बा को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत किया गया है।

बंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति इंद्रजीत महंती को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ए मनि कुमार को केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

इसी तरह से कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एल एन स्वामी को हिमाचल प्रदेश का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ए के गोस्वामी को सिक्किम उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 

Web Title: Appointment of Chief Justices for seven high courts, these people got responsibility

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे