प.बंगाल के चुनाव के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा: ममता बनर्जी ने शांति के लिए प्रार्थना की

By भाषा | Published: February 27, 2021 01:45 AM2021-02-27T01:45:37+5:302021-02-27T01:45:37+5:30

Announcement of election schedule for West Bengal election: Mamata Banerjee prays for peace | प.बंगाल के चुनाव के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा: ममता बनर्जी ने शांति के लिए प्रार्थना की

प.बंगाल के चुनाव के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा: ममता बनर्जी ने शांति के लिए प्रार्थना की

कोलकाता/पुरी, 26 फरवरी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बीच शुक्रवार को दक्षिण कोलकाता में कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर एक पूजा का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अनुष्ठान किया, जो पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के जगन्नाथ स्वैन महापात्र ने कराया।

महापात्र भगवान जगन्नाथ के 'बड़ाग्राही' या अंगरक्षक होते हैं जब देवता को रथयात्रा के लिए मंदिर से बाहर ले जाया जाता है।

पुरी के पुजारियों का एक समूह पूजा कराने के लिए कोलकाता आया था।

पुजारियों ने यज्ञ कराया। मुख्यमंत्री ने भी अनुष्ठान में भाग लिया।

महापात्र ने कहा, "मैं लंबे समय से मुख्यमंत्री आवास पर पूजा करा रहा हूं। यह उनके घर पर एक वार्षिक अनुष्ठान है।"

उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी ने चुनावों के दौरान बंगाल में शांति के लिए प्रार्थना की। मैंने उन्हें विजयभव का आशीर्वाद दिया है। प्रभु उन्हें जीवन में और चुनाव में भी आशीर्वाद देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Announcement of election schedule for West Bengal election: Mamata Banerjee prays for peace

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे