लोकसभा चुनाव के साथ होंगे इन चार राज्यों के विधानसभा चुनाव, चुनाव आयुक्त ने की ये बड़ी घोषणा

By आदित्य द्विवेदी | Published: March 10, 2019 03:07 PM2019-03-10T15:07:24+5:302019-03-10T18:36:07+5:30

आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही करवाए जाएंगे। जानिए लोकसभा चुनाव 2019 का पूरा शिड्यूल...

Andhra Pradesh, Odisha, Sikkim and Arunachal Pradesh assembly elections date announcements by EC with Lok sabha schedule | लोकसभा चुनाव के साथ होंगे इन चार राज्यों के विधानसभा चुनाव, चुनाव आयुक्त ने की ये बड़ी घोषणा

लोकसभा चुनाव के साथ होंगे इन चार राज्यों के विधानसभा चुनाव, चुनाव आयुक्त ने की ये बड़ी घोषणा

Highlightsआंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव भी संसदीय चुनाव के साथ ही होंगेजम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों पर अभी संशय बरकराररविवार शाम पांच बजे चुनाव आयोग करेगा चुनाव की तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा का चुनाव सात चरण में, 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराने का फैसला किया है। सातों चरण के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुये बताया कि आंध्र प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी भी कर ली गई है। विधानसभा चुनाव की तारीखों के बारे में बाद में अवगत कराया जाएगा।

जरूर पढ़ेंः- LIVE: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, शाम पांच बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस


आंध्र प्रदेशः- सही मायने में विभाजन के बाद प्रदेश में ये पहले संसदीय चुनाव होंगे। आंध्र प्रदेश में कुल 175 विधानसभा सीटें और 25 लोकसभा सीटें हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हैं जिन्होंने चार साल बीजेपी के साथ गठबंधन में रहने के बाद विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर गठबंधन तोड़ दिया। यहां नायडू दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। विधानसभा का कार्यकाल 18 जून को समाप्त हो रहा है।

ओडिशाः- ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों पर भी लोकसभा चुनाव के साथ ही वोटिंग होगी। यहां सन् 2000 से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मुख्यमंत्री हैं। 2019 विधानसभा चुनाव में वो एकबार फिर अपना भाग्य आजमाएंगे। उन्होंने चुनाव की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले पार्टी टिकट में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। पटनायक ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखी है। उन्होंने चंद्रबाबू नायडू के गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेस गठबंधन में रुचि दिखाई थी। इस विधानसभा का कार्यकाल 11 जून को समाप्त हो रहा है।

सिक्किमः- सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा होगी। यहां सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) पार्टी का शासन है और मुख्यमंत्री हैं पवन कुमार चामलिंग। वो राज्य में पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और छठवी बार चुनावी मैदान में ताल ठोकने को तैयार हैं। 27 मई को मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

अरुणाचल प्रदेशः- अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं। यहां मुख्यमंत्री पेमा खांडू के सामने इसबार चुनाव में कई चुनौतियां हैं। इस विधानसभा का कार्यकाल 1 जून को समाप्त हो रहा है।

इन चार राज्यों के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। यहां दिसंबर 2018 से राष्ट्रपति शासन लागू है। नियमानुसार राष्ट्रपति शासन लागू होने के 6 महीने के अंदर चुनाव कराए जाने चाहिए।

English summary :
Andhra Pradesh, Odisha, Sikkim and Arunachal Pradesh assembly elections date announcements by EC with Lok sabha schedule. EC is likely to announce the date and schedule of Lok Sabha Chunav 2019 today on 10th March 2019 in the press conference. Along with Lok Sabha Chunav 2019 program it may also announce assembly elections date for 4 states.


Web Title: Andhra Pradesh, Odisha, Sikkim and Arunachal Pradesh assembly elections date announcements by EC with Lok sabha schedule