आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिलाने की मांग को लेकर दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठे CM चंद्रबाबू नायडू
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 11, 2019 08:57 AM2019-02-11T08:57:24+5:302019-02-11T11:33:31+5:30
गौरतलब है कि तेदेपा राज्य के बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश से किए गए अन्याय का विरोध करते हुए पिछले साल भाजपा नीत राजग से बाहर हो गई थी।
तेदेपा प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा 'प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मामले में ‘राज धर्म’ का पालन नहीं किया क्योंकि उनकी सरकार ने राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिया है। यदि प्रधानमंत्री हमारे लोगों पर निजी हमले करते हैं, तो हम उसका जवाब देने को तैयार हैं।'
Delhi: Andhra Pradesh CM and Telugu Desam Party chief N Chandrababu Naidu begins his daylong hunger strike at Andhra Pradesh Bhawan. His hunger strike is against the central govt over the issue of special status to Andhra Pradesh. pic.twitter.com/UiLYgdysgl
— ANI (@ANI) February 11, 2019
गौरतलब है कि तेदेपा राज्य के बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश से किए गए अन्याय का विरोध करते हुए पिछले साल भाजपा नीत राजग से बाहर हो गई थी।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नायडू सोमवार को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक आंध्र भवन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वह 12 फरवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।
मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों, पार्टी के विधायकों, एमएलसी और सांसदों के साथ धरना देंगे। राज्य कर्मचारी संघों, सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों के सदस्य