श्रीलंका में रायटर के भारतीय पत्रकार सिद्दकी अहमद दानिश को अदालत से मिली जमानत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 3, 2019 07:49 PM2019-05-03T19:49:39+5:302019-05-03T19:49:39+5:30

पुलिस के अनुसार बाद में नेगोम्बो के मजिस्ट्रेट ने उसे 15 मई तक हिरासत में भेज दिया। शुक्रवार को विशेष ध्यानाकर्षण के माध्यम से दानिश के वकीलों ने उसके लिए जमानत की गुहार लगायी। उसे मुचलके पर रिहा किया गया। उसे नौ मई को अदालत में पेश होने को कहा गया है।

An India-based photo journalist, who was in Sri Lanka to cover the aftermath of Easter Sunday bombings, was arrested by Sri Lankan police for alleged unauthorised entry into a school. | श्रीलंका में रायटर के भारतीय पत्रकार सिद्दकी अहमद दानिश को अदालत से मिली जमानत

भारतीय फोटो पत्रकार सिद्दकी अहमद दानिश को शुक्रवार को जमानत मिल गयी।

Highlightsदानिश यहां ईस्टर संडे पर बम हमलों के बाद की स्थिति की कवरेज कर रहा था।इस हमले में 250 से अधिक लोगों की जान चली गयी थी और करीब 500 अन्य घायल हो गये थे। 

श्रीलंका में एक विद्यालय में अनधिकृत रूप से प्रवेश पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये संवाद समिति रायटर के भारतीय फोटो पत्रकार सिद्दकी अहमद दानिश को शुक्रवार को जमानत मिल गयी। नेगोम्बो में बृहस्पतिवार को जब सिद्दिकी अहमद दानिश ने एक विद्यालय के प्रशासन से बातचीत करने के लिए उसके परिसर में कथित रूप से जबर्दस्ती घुसने की कोशिश की तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस के अनुसार बाद में नेगोम्बो के मजिस्ट्रेट ने उसे 15 मई तक हिरासत में भेज दिया। शुक्रवार को विशेष ध्यानाकर्षण के माध्यम से दानिश के वकीलों ने उसके लिए जमानत की गुहार लगायी। उसे मुचलके पर रिहा किया गया। उसे नौ मई को अदालत में पेश होने को कहा गया है।

दानिश यहां ईस्टर संडे पर बम हमलों के बाद की स्थिति की कवरेज कर रहा था। इस हमले में 250 से अधिक लोगों की जान चली गयी थी और करीब 500 अन्य घायल हो गये थे। 

Web Title: An India-based photo journalist, who was in Sri Lanka to cover the aftermath of Easter Sunday bombings, was arrested by Sri Lankan police for alleged unauthorised entry into a school.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे