कुरुक्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज इकाई से अमोनिया रिसाव, 15 लोग अस्पताल में, 100 चपेट में, इलाके में दहशत

By भाषा | Published: February 19, 2020 12:36 PM2020-02-19T12:36:38+5:302020-02-19T12:37:28+5:30

गैस का रिसाव मंगलवार रात नौ बजे हुआ जब सारे कर्मचारी खाना खाने के लिए बाहर गए हुए थे। इसके बाद गैस ‘बाजीगर डेरा’ तक फैल गई। यहां करीब 40 परिवार रहते हैं। लोगों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की और कई लोगों को उल्टियां होने लगी जिसके बाद उन्हें निकटतम अस्पताल ले जाया गया।

Ammonia gas leaks from cold storage plant in Kurukshetra, 15 hospitalised | कुरुक्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज इकाई से अमोनिया रिसाव, 15 लोग अस्पताल में, 100 चपेट में, इलाके में दहशत

15 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 25 अन्य को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई।

Highlights शाहबाद अस्पताल में 15 लोग भर्ती है जबकि दो को कुरुक्षेत्र भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि देर रात अग्निशमन विभाग की मदद से रिसाव पर काबू पाया गया।

कुरुक्षेत्र से 20 किलोमीटर दूर शाहबाद मारकंडा के एक कोल्ड स्टोरेज इकाई से अमोनिया गैस के रिसाव के बाद 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 45 अन्य इससे प्रभावित हुए हैं।

गैस का रिसाव मंगलवार रात नौ बजे हुआ जब सारे कर्मचारी खाना खाने के लिए बाहर गए हुए थे। इसके बाद गैस ‘बाजीगर डेरा’ तक फैल गई। यहां करीब 40 परिवार रहते हैं। लोगों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की और कई लोगों को उल्टियां होने लगी जिसके बाद उन्हें निकटतम अस्पताल ले जाया गया।

एक चिकित्सक ने बताया कि शाहबाद अस्पताल में 15 लोग भर्ती है जबकि दो को कुरुक्षेत्र भेजा गया है। इलाज के बाद कुछ को छुट्टी दे दी गई। सभी की हालत स्थिर है। पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि देर रात अग्निशमन विभाग की मदद से रिसाव पर काबू पाया गया।

उन्होंने कहा कि 15 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 25 अन्य को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

Web Title: Ammonia gas leaks from cold storage plant in Kurukshetra, 15 hospitalised

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे