अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी के साथ लगाई संगम में डुबकी, संतों ने दिया मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद

By भाषा | Published: February 13, 2019 02:41 PM2019-02-13T14:41:25+5:302019-02-13T14:41:25+5:30

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, मोदी और शाह ने अखाड़ा परिषद के सभी पदाधिकारियों के साथ संगम में स्नान किया, यह अच्छी बात है। संगम स्नान से वह पुण्य के भागी बनेंगे और उनकी मनोकामना पूर्ण होगी।

Amit Shah takes a holi dip in Sangam Kumbh with Chief Minister Yogi adityanath | अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी के साथ लगाई संगम में डुबकी, संतों ने दिया मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद

अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी के साथ लगाई संगम में डुबकी, संतों ने दिया मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद

Highlightsशाह पहली बार कुंभ मेले में पहुंचे हैं। भाजपा अध्यक्ष दोपहर करीब 12:30 बजे संगम नोज़ पर पहुंचे।उन्होंने गंगा मइया को दूध और फूल चढ़ाया। इसके बाद सभी ने गंगा आरती में हिस्सा लिया।

प्रयागराज, 13 फरवरीः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बुधवार को यहां संगम में डुबकी लगाई। शाह पहली बार कुंभ मेले में पहुंचे हैं। शाह के साथ भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और महामंत्री हरि गिरि, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवदेशानंद गिरि, राम मंदिर के प्रमुख पैरोकार महंत धर्म दास, योग गुरू स्वामी रामदेव, परमार्थ निकेतन के मुनि चिदानंद और कई अखाड़ों के साधु संतों ने भी संगम में स्नान किया।

भाजपा अध्यक्ष दोपहर करीब 12:30 बजे संगम नोज़ पर पहुंचे जहां उन्होंने पहले से उपस्थित साधु संतों को प्रणाम किया। इसके बाद वह सभी संतों के साथ संगम की ओर बढ़े और संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने गंगा मइया को दूध और फूल चढ़ाया। इसके बाद सभी ने गंगा आरती में हिस्सा लिया।

शाह और अन्य सभी विशिष्ट जनों को गंगा आरती कराने वाले प्रधान तीर्थ पुरोहित दीपू मिश्रा ने बताया कि बुधवार को दिव्य भव्य कुम्भ में अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विशिष्ट जनों ने संगम में स्नान किया। उन्होंने बताया कि 21 ब्राह्मणों ने गंगा आरती और पूजन आदि कराया।


राम मंदिर के प्रमुख पैरोकार महंत धर्म दास ने बताया कि राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कैसे हो, इस संबंध में हम सभी भाजपा अध्यक्ष शाह और संगठन महामंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय कैसे प्रतिदिन इस मामले की सुनवाई करे, इसको लेकर अदालत पर कैसे दबाव बनाएं.. यह काम इनका (मोदी सरकार) है।’’ 

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, मोदी और शाह ने अखाड़ा परिषद के सभी पदाधिकारियों के साथ संगम में स्नान किया, यह अच्छी बात है। संगम स्नान से वह पुण्य के भागी बनेंगे और उनकी मनोकामना पूर्ण होगी।

उन्होंने बताया कि अमित शाह अक्षयवट जाएंगे इसके बाद लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन करेंगे। कार्यक्रम में आगे वह स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के यहां भोजन करेंगे। वह कई अखाड़ों के संत महात्माओं से भी मिलेंगे।

Web Title: Amit Shah takes a holi dip in Sangam Kumbh with Chief Minister Yogi adityanath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे