‘बहुदलीय लोकतंत्र’ पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह पर साधा निशाना, भाजपा सहयोगियों नीतीश कुमार, प्रकाश सिंह बादल और उद्धव ठाकरे से मांगा जवाब

By भाषा | Published: September 18, 2019 05:39 AM2019-09-18T05:39:54+5:302019-09-18T05:39:54+5:30

गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार और असुरक्षित सीमाओं की वजह से जनता सोचने लगी थी कि क्या भारत की बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था विफल हो गयी है।

Amit Shah Raises Questions over Multi-party Democracy Says People Doubted it Before 2014 | ‘बहुदलीय लोकतंत्र’ पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह पर साधा निशाना, भाजपा सहयोगियों नीतीश कुमार, प्रकाश सिंह बादल और उद्धव ठाकरे से मांगा जवाब

फाइल फोटो

Highlightsभारत की समृद्ध विविधता को देखते हुए, केवल एक बहुदलीय प्रणाली समावेशी और भारत संघ का प्रतिनिधि हो सकती है।गृहमंत्री अमित शाह का बयान भारत के बहुदलीय लोकतंत्र के महत्व को कम करता है, जो चौंकाने वाला है।ऐसी सोच का संकेत है जिसे अगर स्वीकार किया जाये तो यह संघीय भारत के लिये नुकसानदायक होगा।

कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह की बहुदलीय लोकतंत्र पर उनकी टिप्पणी को लेकर मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि अगर इस विचारधारा को स्वीकार किया गया तो यह सोच संघीय भारत के लिये ‘‘नुकसानदायक’’ होगी। शाह पर भारत की बहुदलीय लोकतंत्र के ‘‘महत्व को घटाने’’ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रमुख संविधान के जनक के समेकित ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राजग स्वयं कई दलों का गठबंधन है और उन्होंने भाजपा सहयोगियों नीतीश कुमार, प्रकाश सिंह बादल एवं उद्धव ठाकरे से इस बारे में जवाब मांगा। शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘गृहमंत्री अमित शाह का बयान भारत के बहुदलीय लोकतंत्र के महत्व को कम करता है, जो चौंकाने वाला है और ऐसी सोच का संकेत है जिसे अगर स्वीकार किया जाये तो यह संघीय भारत के लिये नुकसानदायक होगा।

भारत की समृद्ध विविधता को देखते हुए, केवल एक बहुदलीय प्रणाली समावेशी और भारत संघ का प्रतिनिधि हो सकती है।’’ शाह ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार और असुरक्षित सीमाओं की वजह से जनता सोचने लगी थी कि क्या भारत की बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था विफल हो गयी है।

Web Title: Amit Shah Raises Questions over Multi-party Democracy Says People Doubted it Before 2014

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे