अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

By भाषा | Published: January 23, 2021 10:48 AM2021-01-23T10:48:47+5:302021-01-23T10:48:47+5:30

Amit Shah paid tribute to Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary | अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, 23 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के युवा उनके करिश्माई नेतृत्व में एकजुट थे जिससे आजादी के लिए भारत के संघर्ष को नई ताकत मिली।

शाह ने हिन्दी में ट्वीट किया, ‘‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया। स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’’

भारत सरकार ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ‘‘पराक्रम दिवस’’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने उनकी 125वीं जयंती पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amit Shah paid tribute to Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे