हिमाचल प्रदेश राज्य स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह में अमित शाह, नड्डा होंगे शामिल
By भाषा | Published: January 20, 2021 08:56 PM2021-01-20T20:56:03+5:302021-01-20T20:56:03+5:30
शिमला, 20 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने की स्वर्ण जयंती पर यहां रिज मैदान में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को यह जानकारी दी।
समारोह के इंतजामों की समीक्षा के लिये मुख्यमंत्री ने रिज का दौरा किया। उन्होंने इस समारोह को उपयुक्त तरीके से मनाने के लिये अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा यह कोशिश की जानी चाहिए कि आम लोगों और पर्यटकों को इससे किसी तरह की असुविधा न हो।
इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर सत्य कुंडल, उप महापौर शैलेंद्र चौहान, मुख्य सचिव अनिल खाची समेत तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।