BJP अध्यक्ष अमित शाह को हुआ स्वाइन फ्लू, AIIMS में कराया गया भर्ती

By रामदीप मिश्रा | Published: January 16, 2019 10:46 PM2019-01-16T22:46:03+5:302019-01-16T22:49:43+5:30

मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह देर शाम साढ़ें आठ बजे दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे। उन्हें कमजोरी और बुखार था। डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया है कि उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है।

amit shah admitted in aiims delhi due to swine flu | BJP अध्यक्ष अमित शाह को हुआ स्वाइन फ्लू, AIIMS में कराया गया भर्ती

BJP अध्यक्ष अमित शाह को हुआ स्वाइन फ्लू, AIIMS में कराया गया भर्ती

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है, जिसके बाद उन्हें देर शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। शाह ने स्वाइन फ्लू होने की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है और कहा है कि जल्द स्वस्थ हो जाऊंगा। 

उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा है, 'मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।'

मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह देर शाम साढ़ें आठ बजे दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे। उन्हें कमजोरी और बुखार था। डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया है कि उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है। स्वाइन फ्लू को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल प्रभाव से उन्हें भर्ती कर लिया है, जिसके बाद से उनका उपचार किया जा रहा है।



एम्स के सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता को सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

बीजेपी अध्यक्ष को स्वाइन फ्लू होने की सूचना मिलते ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए लिखा है, 'अमितभाई, आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूं।' 



आपको बता दें कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में आगामी 20 जनवरी से रैलियों की एक श्रृंखला की शुरुआत करने जा रही है। इन रैलियों को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करना है। इधर, शाह की तबीयत बिगड़ने से उनका पश्चिम बंगाल का दौरा रद्द हो सकता है।

Web Title: amit shah admitted in aiims delhi due to swine flu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे