जिसने हिंसा भड़काई, उसकी गिरफ्तारी पर राहुल गांधी आंसू बहा रहे हैं, भाजपा ने पत्रकार मोहम्मद जुबैर को 'जिहादी' बता कांग्रेस पर साधा निशाना

By भाषा | Published: June 28, 2022 07:26 AM2022-06-28T07:26:21+5:302022-06-28T07:36:35+5:30

भाजपा महासचिव सी टी रवि ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि उन्होंने (गांधी) महाराष्ट्र में ‘‘एक साधारण फेसबुक पोस्ट के लिए एक मराठी अभिनेत्री की फासीवादी एमवीए सरकार द्वारा गिरफ्तारी का विरोध नहीं किया। जब राजस्थान में महिलाओं और बच्चों के साथ बलात्कार हुआ, उन्होंने अपना मुंह बंद रखा...

alt news Journalist Mohammad Zubair is Jihadi who instigated violence BJP rahul gandhi | जिसने हिंसा भड़काई, उसकी गिरफ्तारी पर राहुल गांधी आंसू बहा रहे हैं, भाजपा ने पत्रकार मोहम्मद जुबैर को 'जिहादी' बता कांग्रेस पर साधा निशाना

जिसने हिंसा भड़काई, उसकी गिरफ्तारी पर राहुल गांधी आंसू बहा रहे हैं, भाजपा ने पत्रकार मोहम्मद जुबैर को 'जिहादी' बता कांग्रेस पर साधा निशाना

Highlights ‘ऑल्ट न्यूज़’ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने सोमवार गिरफ्तार कियाजुबैर की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने कहा, भाजपा की घृणा, कट्टरता और झूठ को बेनकाब करने वाला हर एक व्यक्ति उनके लिए खतरा हैभाजपा ने इस पर कहा, फेसबुक पोस्ट के लिए एक मराठी अभिनेत्री की एमवीए सरकार द्वारा गिरफ्तारी का राहुल ने विरोध क्यों नहीं किया

नयी दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने सोमवार को आरोप लगाया कि कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर गिरफ्तार पत्रकार एवं ‘ऑल्ट न्यूज़’ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर एक जिहादी है जिसने हिंसा भड़काई। साथ ही भाजपा ने इस गिरफ्तारी के लिए सरकार की आलोचना करने को लेकर विपक्ष को आड़े हाथ लिया।

भाजपा महासचिव सी टी रवि ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि उन्होंने (गांधी) महाराष्ट्र में ‘‘एक साधारण फेसबुक पोस्ट के लिए एक मराठी अभिनेत्री की फासीवादी एमवीए सरकार द्वारा गिरफ्तारी का विरोध नहीं किया। जब राजस्थान में महिलाओं और बच्चों के साथ बलात्कार हुआ, उन्होंने अपना मुंह बंद रखा लेकिन वह एक जिहादी के लिए आंसू बहा रहे हैं, जिसने हिंसा भड़काई।’’

राहुल गांधी ने ट्वीट किया,‘‘ भाजपा की घृणा, कट्टरता और झूठ को बेनकाब करने वाला हर एक व्यक्ति उनके लिए खतरा है। सच्चाई की एक आवाज को गिरफ्तार करने से हजार आवाजें और उठेंगी। सच्चाई की हमेशा जीत होती है....।’’ भाजपा के सचिव वाई सत्य कुमार ने भी गांधी की आलोचना की।

गौरतलब है कि पत्रकार और ‘ऑल्ट न्यूज़’ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया। ज़ुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 295-ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ ज़ुबैर को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Web Title: alt news Journalist Mohammad Zubair is Jihadi who instigated violence BJP rahul gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे