सभी अस्पताल कोविड-19 मरीजों के वास्ते सहायता डेस्क बनाएं :गौतमबुद्धनगर प्रशासन

By भाषा | Published: May 13, 2021 12:49 AM2021-05-13T00:49:01+5:302021-05-13T00:49:01+5:30

All hospitals make Kovid-19 help desk for patients: Gautam Buddha Nagar administration | सभी अस्पताल कोविड-19 मरीजों के वास्ते सहायता डेस्क बनाएं :गौतमबुद्धनगर प्रशासन

सभी अस्पताल कोविड-19 मरीजों के वास्ते सहायता डेस्क बनाएं :गौतमबुद्धनगर प्रशासन

नोएडा, 12 मई गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने बुधवार को सभी अस्पतालों को कोविड-19 के मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में रोजाना आधार पर उनके परिजनों को सूचना देने के लिए सहायता डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया।

इस निर्देश के अनुसार सहायता डेस्क पर पर्याप्त कर्मी और दो फोन होंगे। एक फोन बाहर से आने वाले कॉल के लिए और दूसरा अस्पताल से किये जाने वाले कॉल के लिए होगा।

जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने चेतावनी दी कि इस आदेश का पालन नहीं करने पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपने प्रशासन से इस आदेश के क्रियान्वयन और सहायता डेस्क की जांच के लिए विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: All hospitals make Kovid-19 help desk for patients: Gautam Buddha Nagar administration

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे