बिहार निवासी और दवा बनाने वाली कंपनी एल्केम लैबोरेटरीज के संस्थापक संप्रदा सिंह नहीं रहे

By भाषा | Published: July 27, 2019 05:22 PM2019-07-27T17:22:34+5:302019-07-27T17:22:34+5:30

कंपनी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी, ''हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के संस्थापक एवं निदेशक मंडल के मानद चेयरमैन संप्रदा सिंह का आज सुबह निधन हो गया।'' सिंह के पास भारत के दवा उद्योग में 43 साल से अधिक का अनुभव था। 

Alkem Laboratories founder Samprada Singh passes away | बिहार निवासी और दवा बनाने वाली कंपनी एल्केम लैबोरेटरीज के संस्थापक संप्रदा सिंह नहीं रहे

संप्रदा सिंह के निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर व्याप्त है। 

Highlightsबिहार के जहानाबाद के ओकरी गांव निवासी और देश के जाने -माने उद्योगपति संप्रदा सिंह का आज मुंबई में निधन हो गया है।मुम्बई के लीलावती हॉस्पिटल में सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

दवा बनाने वाली कंपनी एल्केम लैबोरेटरीज के संस्थापक और मानद चेयरमैन संप्रदा सिंह का शनिवार को निधन हो गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी, ''हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के संस्थापक एवं निदेशक मंडल के मानद चेयरमैन संप्रदा सिंह का आज सुबह निधन हो गया।'' सिंह के पास भारत के दवा उद्योग में 43 साल से अधिक का अनुभव था। 

बिहार के जहानाबाद के ओकरी गांव निवासी और देश के जाने -माने उद्योगपति संप्रदा सिंह का आज मुंबई में निधन हो गया है। मुम्बई के लीलावती हॉस्पिटल में सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जाता है कि वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। संप्रदा सिंह के निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर व्याप्त है। 

संप्रदा सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने शोक जताया है और दिवंगत को अपनी श्रद्धांजलि दी है।

Web Title: Alkem Laboratories founder Samprada Singh passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे