नागरिकता कानून का विरोधः हिंसक प्रदर्शन के बाद अलीगढ़ मुस्लिम और जामिया विश्वविद्यालय बंद, 13 मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद

By ज्ञानेश चौहान | Published: December 15, 2019 11:13 PM2019-12-15T23:13:49+5:302019-12-15T23:13:49+5:30

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दक्षिणपूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए रविवार शाम को सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन का प्रवेश एवं निकास द्वार बंद कर दिया। 

Aligarh Muslim University and Jamia university closed after protest on CAB turns violent | नागरिकता कानून का विरोधः हिंसक प्रदर्शन के बाद अलीगढ़ मुस्लिम और जामिया विश्वविद्यालय बंद, 13 मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद

नागरिकता कानून का विरोधः हिंसक प्रदर्शन के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया विश्वविद्यालय बंद, 13 मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद

दक्षिण दिल्ली में रविवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया विश्वविद्यालय में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद इन्हें कुछ दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अलीगढ़ विश्वविद्यालय को 5 जनवरी 2020 तक बंद रखा जाएगा। 

दिल्ली में बढ़ती हिंसा की वजह से यहां के 13 मेट्रो स्टेशन्स को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दक्षिणपूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए रविवार शाम को सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन का प्रवेश एवं निकास द्वार बंद कर दिया।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दक्षिण दिल्ली में हिंसा के तुरंत बाद पुलिस जामिया मिल्लिया इस्लामिया के परिसर में घुस गई और विश्वविद्यालय के गेट बंद कर दिए ताकि ‘‘बाहरी’’ लोगों को पकड़ सके जो छिपने के लिए परिसर में घुस गए थे। यह जानकारी सूत्रों ने दी। 

जामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने ‘पीटीआई’ से कहा: लाइब्रेरी के भीतर मौजूद छात्रों को निकाला गया और वे सुरक्षित हैं, पुलिस की कार्रवाई निंदनीय है। जामिया मिल्लिया छात्र समुदाय के साथ ही शिक्षक संघ ने भी विश्वविद्यालय के नजदीक रविवार दोपहर हुई हिंसा और आगजनी की घटना से खुद को अलग कर लिया है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई हिंसा और आगजनी के दौरान तीन सरकारी बसों और दमकल की एक गाड़ी में ‘‘शरारती तत्वों’’ ने आग लगा दी।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली पुलिस की सलाह पर सुखदेव विहार के प्रवेश एवं निकास द्वार तथा आश्रम स्टेशन के गेट नंबर 3 को बंद कर दिया गया है। ट्रेन सुखदेव विहार स्टेशन पर नहीं रुकेगी।’’ 

संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का रविवार को पुलिस के साथ संघर्ष हो गया और उन्होंने दक्षिण पूर्व दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में डीटीसी की कई बसों और एक अग्निशमन गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि इस हिंसक प्रदर्शन में एक सिपाही और दो दमकलकर्मी जख्मी हो गए।

हालांकि, जामिया मिल्लिया छात्रों के समूह ने बयान जारी कर नागरिकता अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा से खुद को अलग किया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गई हैं। प्रदर्शनकारियों की हिंसा में एक दमकल गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो कर्मी जख्मी हो गए।
 

Web Title: Aligarh Muslim University and Jamia university closed after protest on CAB turns violent

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे