महंगाई को लेकर अखिलेश का तंज : जो 70 साल में नहीं हुआ वह भाजपा ने एक साल में कर डाला

By भाषा | Published: February 21, 2021 08:27 PM2021-02-21T20:27:00+5:302021-02-21T20:27:00+5:30

Akhilesh's stance on inflation: BJP did not do it in 70 years, in one year | महंगाई को लेकर अखिलेश का तंज : जो 70 साल में नहीं हुआ वह भाजपा ने एक साल में कर डाला

महंगाई को लेकर अखिलेश का तंज : जो 70 साल में नहीं हुआ वह भाजपा ने एक साल में कर डाला

लखनऊ, 21 फरवरी समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में महंगाई को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए रविवार को कहा कि जो 70 साल में नहीं हुआ, वह भाजपा ने एक साल में कर दिखाया।

अखिलेश ने यहां बयान जारी कर कहा, ''भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के निकट सीमावर्ती इलाकों के लोग नेपाल जाकर तेल भरवाने को मजबूर हैं। मंहगाई कम करने के नाम पर वोट लेने के बाद क्यों मंहगाई की आग में जला रही हे भाजपा? जो महंगाई 70 सालों में भी नहीं आई, उसे भाजपा सरकार ने साल भर में कर डाला।''

उन्होंने कहा ''विकास के नाम पर विनाश का तांडव मचाने वालों ने जनता को मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया है। अब जनता भाजपा को हमेशा के लिए छुट्टी देने के लिए तैयार बैठी है।''

अखिलेश ने इल्जाम लगाया कि कानपुर में शौचालय निर्माण के लिए अपनी बुजुर्ग मां को गोद में लिए सरकारी महकमों के चक्कर लगा रहा बेटा 'स्वच्छ भारत' के नाम पर भाजपा सरकार में चल रहे महाभ्रष्टाचार का जीता—जागता सबूत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Akhilesh's stance on inflation: BJP did not do it in 70 years, in one year

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे