आजादी के अमृत महोत्सव को भाजपाई रंग देने की कोशिश हो रही: अखिलेश यादव

By भाषा | Published: August 11, 2022 07:24 PM2022-08-11T19:24:09+5:302022-08-11T19:26:32+5:30

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘भाजपाई राष्ट्रवाद के नाम पर केवल अपना स्वार्थवाद ही पूरा करना जानते हैं। उनके लिए लोकतंत्र केवल कहने-सुनने को है।’’ 

Akhilesh Yadav Slams bjp over Azad Ka Amrit Mahotsav | आजादी के अमृत महोत्सव को भाजपाई रंग देने की कोशिश हो रही: अखिलेश यादव

आजादी के अमृत महोत्सव को भाजपाई रंग देने की कोशिश हो रही: अखिलेश यादव

Highlightsअखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया शहीदों को अपमान करने का आरोपयूपी के पूर्व सीएम ने कहा- भाजपा नेताओं ने कभी राष्ट्रध्वज का सम्मान नहीं किया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आजादी के अमृत महोत्सव को जनजीवन के उत्साह से जोड़ने के बजाए ‘भाजपाई रंग’ देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 

यादव ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा, ‘‘भाजपाई राष्ट्रवाद के नाम पर केवल अपना स्वार्थवाद ही पूरा करना जानते हैं। उनके लिए लोकतंत्र केवल कहने-सुनने को है। अमृत महोत्सव को जनजीवन के उत्साह से जोड़ने की जगह भाजपाई रंग देने का यह प्रयास देश के लिए मर-मिटने वाले शहीदों का अपमान है।’’ 

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अमृत महोत्सव के नाम पर राष्ट्र भक्ति का उपदेश देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा नेताओं ने कभी राष्ट्रध्वज का सम्मान नहीं किया इसलिए आज भी वे उसका अपमान करने से नहीं चूक रहे हैं। 

यादव ने आरोप लगाया, ‘‘कहीं तिरंगा यात्रा को भाजपाइयों ने दंगा यात्रा बना दिया है तो कहीं घर-घर उल्टा तिरंगा बांटा जा रहा है। भाजपा कार्यालयों में झंडा बिक्री की दुकानें खुल गई हैं। स्कूलों में बच्चों से और दफ्तर के कर्मचारियों से झंडा खरीद के लिए वसूली की जा रही है।’’

Web Title: Akhilesh Yadav Slams bjp over Azad Ka Amrit Mahotsav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे