यूपी में 'लाल टोपी' पर बयानबाजी, पीएम मोदी के हमले के बाद अखिलेश यादव ने इस अंदाज में किया पलटवार

By विनीत कुमार | Published: December 8, 2021 02:28 PM2021-12-08T14:28:14+5:302021-12-08T14:28:46+5:30

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'लाल टोपी' पर दिए बयान पर कहा है कि ये रंग क्रांति और बदलाव रंग है। अखिलेश ने कहा कि ये रिश्तों का रंग है, भाजपा इसे नहीं समझती है।

Akhilesh Yadav reacts on PM Narendra Modi Laal Topi statement says red symbolises revolution, change | यूपी में 'लाल टोपी' पर बयानबाजी, पीएम मोदी के हमले के बाद अखिलेश यादव ने इस अंदाज में किया पलटवार

पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार (फाइल फोटो)

Highlightsलाल रंग क्रांति, बदलाव और रिश्तों का रंग, भाजपा ये नहीं समझती है: अखिलेश यादवअखिलेश ने कहा- देवताओं में भी लाल रंग मिलेगा, भगवान हनुमान का रंग लाल है, सूरज लाल है।यूपी में इस बार बदलाव होने जा रहा है, भाजपा ये बात जानती है: अखिलेश

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल में समाजवादी पार्टी की पहचान 'लाल टोपी' को लेकर की गई टिप्पणी पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि लाल रंग भावनाओं, क्रांति और बदलाव का रंग है। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जारी सियासी बयानबाजी के बीच अखिलेश की यह प्रतिक्रिया आई है।

अखिलेश यादव ने कहा, 'लाल रंग भावनाओं को दिखाता है। भाजपा इसे नहीं समझती है। ये क्रांति का भी रंग है। ये बदलाव का भी रंग है। वे जानते हैं कि यूपी में इस बार बदलाव होने जा रहा है। पहले भी मुख्यमंत्री ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं। यह नया नहीं है।'

अखिलेश ने आगे कहा कि लाल रंग रिश्तों का रंग भी है। भगवान भी इसी रंग में नजर आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'अगर आप देखेंगे तो देवताओं में भी लाल रंग मिलेगा। भगवान हनुमान का रंग लाल है। सूरज लाल है। यह रिश्तों का रंग है और भाजपा इसे नहीं समझती है।' .

अखिलेश ने मंगलवार को भी ट्वीट किया था, 'भाजपा के लिए ‘रेड एलर्ट’ है महंगाई का, बेरोजगारी-बेकारी का, किसान-मजदूर की बदहाली का, हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का, बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का और ‘लाल टोपी’ का क्योंकि वो ही इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।' 

लाल टोपी पर पीएम मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को गोरखपुर में कहा था कि लाल टोपी वाले उत्तर प्रदेश के लिए 'खतरे की घंटी' है और वे आतंकवादियों को जेल से छुड़ाने के लिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं। 

पीएम मोदी ने कहा, 'लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए। घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जे के लिए, माफियाओं को खुली छूट देने के लिए। लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए, उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए। इसलिए याद रखिये कि लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। यानी खतरे की घंटी हैं।' 

Web Title: Akhilesh Yadav reacts on PM Narendra Modi Laal Topi statement says red symbolises revolution, change

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे