2019 लोकसभा चुनाव की अखिलेश यादव की रणीनीति लीक, दूसरी पार्टियों के चुनाव चिन्ह पर उतरेंगे सपा प्रत्याशी

By भाषा | Published: June 20, 2018 09:37 AM2018-06-20T09:37:00+5:302018-06-20T09:55:50+5:30

Loksabha Election 2019:अखिलेश यादव 2019 लोकसभा चुनाव में मायावती के लिए अपनी सीटें कुर्बान करने की बात कर चुके हैं।

Akhilesh Yadav 2019 loksabha strategy, SP candidate may fight on other parties symbol | 2019 लोकसभा चुनाव की अखिलेश यादव की रणीनीति लीक, दूसरी पार्टियों के चुनाव चिन्ह पर उतरेंगे सपा प्रत्याशी

Loksabha Election 2019| Akhilesh Yadav 2019 loksabha strategy leaked | SP Party loksabha strategy out

नयी दिल्ली, 20 जून: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि वे 2019 के लोकसभा चुनावों में ‘‘किसी को भी नाराज ’’ किए बिना भाजपा के खिलाफ अन्य विपक्षी दलों को एक साथ लेकर आएंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा , ‘‘ राजनीति में हम किसी को नाराज नहीं कर सकते। हम 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए अन्य दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हैं। ’’ 

उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए कुछ सीटें दूसरे दलों को दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा , ‘‘मकसद भाजपा को हराना है। कैराना (लोकसभा उपचुनाव) की तर्ज पर हमारे उम्मीदवार अन्य दलों के प्रतीक चिह्न पर लड़ सकते हैं। ’’ 
2019 का रणः मायावती-अखिलेश ने आपस में बांटी सीटें, कांग्रेस का पत्ता साफ, बस सोनिया-राहुल को बख्‍शा

यादव ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेली लड़ेगी या गठबंधन के तौर पर। उन्होंने कहा , ‘‘लेकिन हम निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे। ’’ 

उन्होंने दिल्ली के प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने की बात खारिज की। उन्होंने कहा , ‘‘मैं यहां किसी से मिलने नहीं आया। मेरा ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं है। ’’

English summary :
Loksabha Election 2019: Samajwadi Party leader Akhilesh Yadav said that he will bring other opposition parties together against the BJP in the 2019 Lok Sabha election.


Web Title: Akhilesh Yadav 2019 loksabha strategy, SP candidate may fight on other parties symbol

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे