पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त रहे अजय बिसारिया कनाडा के और विनय मोहन क्वात्रा नेपाल में भारत के राजदूत नियुक्त

By भाषा | Published: January 31, 2020 08:37 PM2020-01-31T20:37:48+5:302020-01-31T20:37:48+5:30

बिसारिया पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त के रूप में सेवारत थे लेकिन पिछले साल अगस्त में नयी दिल्ली के जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन और विशेष दर्जे को समाप्त करने के फैसले के बाद इस्लामाबाद ने उन्हें भारत वापस भेज दिया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी बिसारिया को कनाडा में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

Ajay Bisaria, High Commissioner of India to Pakistan, Canada and Vinay Mohan Quatra appointed as Ambassador of India to Nepal | पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त रहे अजय बिसारिया कनाडा के और विनय मोहन क्वात्रा नेपाल में भारत के राजदूत नियुक्त

वर्ष 2009 में बिसारिया विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (यूरेशिया) के रूप में काम करने के लिए दिल्ली आ गए।

Highlightsविदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि वह जल्दी ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।बिसारिया 1999 से 2004 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव थे।

अनुभवी राजनयिक अजय बिसारिया को शुक्रवार को कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। यह पद भारत- कनाडा संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

बिसारिया पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त के रूप में सेवारत थे लेकिन पिछले साल अगस्त में नयी दिल्ली के जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन और विशेष दर्जे को समाप्त करने के फैसले के बाद इस्लामाबाद ने उन्हें भारत वापस भेज दिया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी बिसारिया को कनाडा में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि वह जल्दी ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। पाकिस्तान में उच्चायुक्त के रूप में, बिसारिया ने भारत और अगस्त 2018 में सत्ता में आई इमरान खान सरकार के बीच संबंध स्थापित करने में मदद की थी। उन्होंने करतारपुर गलियारे सहित विभिन्न मामलों को आगे बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई।

उन्होंने पिछले तीन दशकों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। बिसारिया 1999 से 2004 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव थे। उन्होंने वाशिंगटन में विश्व बैंक में 2004-2008 तक दक्षिण एशिया के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार के रूप में भी काम किया है।

वर्ष 2009 में बिसारिया विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (यूरेशिया) के रूप में काम करने के लिए दिल्ली आ गए और यूरेशिया के साथ समग्र नीति और द्विपक्षीय संबंधों का समन्वय करते हुए उन्होंने विभाग का नेतृत्व किया। 

अनुभवी राजनयिक विनय मोहन क्वात्रा को नेपाल में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। वर्ष 1988 के आईएफएस अधिकारी क्वात्रा को सेवानिवृत हो रहे मंजीव सिंह पुरी के स्थान पर नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में क्वात्रा फ्रांस में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। वह जल्दी ही कार्यभार संभाल लेंगे। आईएफएस में अपनी 30 वर्षों की सेवा में,वे जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन, चीन, दक्षिण अफ्रीका और उज्बेकिस्तान में राजनयिक मिशनों में कार्यरत रहे।

उन्होंने 2006 से 2010 तक नेपाल में दक्षेस सचिवालय में व्यापार, अर्थव्यवस्था और वित्त ब्यूरो के प्रमुख के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मई 2010 से जुलाई 2013 तक उन्होंने वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में प्रभारी (वाणिज्य) के रूप में कार्य किया।

क्वात्रा ने अक्टूबर 2015 और अगस्त 2017 के बीच भारत के प्रधान मंत्री के कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने मंत्रालय मुख्यालय में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

Web Title: Ajay Bisaria, High Commissioner of India to Pakistan, Canada and Vinay Mohan Quatra appointed as Ambassador of India to Nepal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे