राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान में अचानक आई तकनीकी खराबी, 3 घंटे देरी से रवाना हुए स्लोवेनिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 16, 2019 11:22 AM2019-09-16T11:22:47+5:302019-09-16T11:33:09+5:30

राष्ट्रपति कोविंद ज्यूरिख से स्लोवेनिया जा रहे थे। रविवार (15 सितंबर) को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख अचानक से एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी हुई।

Air India One flight carrying President Ramnath Kovind detected ‘Rudder Fault’ at Zurich (Switzerland) airport | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान में अचानक आई तकनीकी खराबी, 3 घंटे देरी से रवाना हुए स्लोवेनिया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान में अचानक आई तकनीकी खराबी, 3 घंटे देरी से रवाना हुए स्लोवेनिया

Highlightsराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं।स्विट्जरलैंड में रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से महज कुछ दिनों पहले उनकी आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया था

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस वक्त आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया के दौरे पर हैं। एयर इंडिया की एक फ्लाईट से स्विट्जरलैंड से स्लोवेनिया दौरे पर जार रहे राष्ट्रपति कोविंद की फ्लाईट में अचानक से तकनीकी खराबी हुई। इसके चलते उड़ान में करीब 3 घंटे की देरी हुई।

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक रविवार (15 सितंबर) को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख अचानक से एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी हुई। इसकी वजह से उड़ान भरने में करीब 3 घंटे का वक्त लग गया। दरअसल, राष्ट्रपति कोविंद ज्यूरिख से स्लोवेनिया जा रहे थे। 


इससे पहले स्विट्जरलैंड दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से महज कुछ दिनों पहले यहां उनकी आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया और उम्मीद जतायी कि उनकी विरासत मानवजाति को जलवायु परिवर्तन से निपटने एवं पारिस्थितिकी का संरक्षण करने की प्रेरणा देगी। कोविंद ने यहां एक विशेष कार्यक्रम में गांधीजी की धरोहर को संजोने और उनके नाम पर एक चौराहे का नाम रखने पर विल्लेनुवी समुदाय को धन्यवाद दिया।ट

उन्होंने कहा था कि गांधी जी ने साबरमती नदी के तट पर भारत में अपना पहला आश्रम बनाया। आज हमने उन्हें जिनेवा झील के तट पर ला दिया था। आपने उन्हें प्रकृति के समीप विशेष स्थान दिया और उन्हें अपने हृदय के समीप रखा। यह उस व्यक्ति के लिए उपयुक्त श्रद्धांजलि है जो प्रकृति से प्यार करता था और उसकी इतनी देखभाल करता था। बता दें कि कोविंद बृहस्पतिवार (12 सितंबर) को स्विट्जरलैंड पहुंचे। वह आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं।

Web Title: Air India One flight carrying President Ramnath Kovind detected ‘Rudder Fault’ at Zurich (Switzerland) airport

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे