अन्नाद्रमुक ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने की कोशिशों का लगाया आरोप

By भाषा | Published: June 6, 2019 04:45 PM2019-06-06T16:45:46+5:302019-06-06T16:45:46+5:30

अन्नाद्रमुक के मुखपत्र ‘‘नमाथु अम्मा’’ में कहा गया है कि अन्नाद्रमुक और भाजपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था और वह मैत्री का विस्तार था।

AIADMK accuses BJP of trying to break coalition | अन्नाद्रमुक ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने की कोशिशों का लगाया आरोप

अन्नाद्रमुक ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने की कोशिशों का लगाया आरोप

Highlightsपार्टी ने यह भी दावा किया कि केंद्र के त्रिभाषी फार्मूला को लेकर गलत सूचना फैलाई जा रही है। लेख में कहा गया है कि अन्नाद्रमुक का निशान दो पत्तियां और भाजपा का निशान कमल का फूल है।

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा के साथ उसके गठबंधन को तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं पर सिर्फ दोस्ती ही नहीं दोनों पार्टियों के बीच विचारधारात्मक निकटता भी है।

अन्नाद्रमुक के मुखपत्र ‘‘नमाथु अम्मा’’ में कहा गया है कि अन्नाद्रमुक और भाजपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था और वह मैत्री का विस्तार था लेकिन वास्तव में दोनों पार्टियां देशभक्ति और ईश्वर की पूजा जैसे प्राथमिक मुद्दों पर एक स्वर में बात करती हैं। यह लेख इन रिपोर्टों की आया है कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करने के बाद गठबंधन में शामिल दोनों पार्टियां में मतभेद है।

पार्टी ने यह भी दावा किया कि केंद्र के त्रिभाषी फार्मूला को लेकर गलत सूचना फैलाई जा रही है। यह इशारा राज्य में विपक्षी दलों के लिए था जो हिंदी को लागू करने के खिलाफ हैं। लेख में कहा गया है कि अन्नाद्रमुक का निशान दो पत्तियां और भाजपा का निशान कमल का फूल है और फूल एवं पत्ती के मध्य विपक्षी दल मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। 

Web Title: AIADMK accuses BJP of trying to break coalition

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे