लाइव न्यूज़ :

आगराः तिरंगा यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे?, सोशल मीडिया पर कई वीडियो, केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2025 12:38 IST

Agra: सहायक पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर शाहगंज थाने में दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार देर रात मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी

 

 

 

 

 

आगराः आगरा शहर में कथित तौर पर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने वाले लोगों का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गोपाल चाहर और अर्जुन गिरज तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार देर रात मामला दर्ज किया गया।

 

स्थानीय कांग्रेस नेता अपूर्व शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी ने सोमवार को बताया, "शिकायत मिलने पर शाहगंज थाने में दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।" शिकायतकर्ता अपूर्व शर्मा ने दावा किया, "शाहगंज इलाके में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। तिरंगा यात्रा का वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये नारेबाजी भारत की अखंडता और एकता को खतरे में डालने वाला कृत्य है, जिससे मेरी और सभी देशभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई है और उसी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।"

टॅग्स :आगरापाकिस्तानजम्मू कश्मीरउत्तर प्रदेशPolicePakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael Iran: इजराइल-ईरान जंग और पाकिस्तानी बम!, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने पल्ला झाड़ा

क्राइम अलर्टVIDEO: दामाद को जानवरों की तरह पीटा, ससुराल वालों ने बरसाए लात-घूंसे, बागपत की घटना, देखें वीडियो

भारतUttar Pradesh: दामिनी ऐप बेअसर, यूपी में आकाशीय बिजली से 25 लोगों की मौत हुई

ज़रा हटकेVIDEO: सांप को चूमना पड़ा भारी, जीभ पर काटा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

भारतAhmedabad Plane Crash: भीषण दुर्घटना में 270 लोगों की मौत, 4 दिन बाद, डीएनए मिलान में 87 मृतकों की पहचान

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Weather Today: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अपडेट

भारतAir India: अमेरिका से मुंबई जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में आई तकनीकी खामी, कोलकाता में यात्रियों को उतारा गया

भारत"हम फ्लाइट आगे नहीं ले जा सकते...", हांगकांग से दिल्ली आ रहे पायलट का ऑडियो वायरल, तकनीकी खराबी के बाद विमान कराया लैंड

भारतदुर्घटनाओं के लिए निश्चित ही लापरवाही जिम्मेदार

भारतउपजाऊ भूमि को बंजर होने से बचाने के करने होंगे उपाय