आगरा: ताजमहल परिसर में दो युवकों ने लहराया भगवा झंडा, शिव चालीसा का भी किया पाठ

By विनीत कुमार | Published: October 27, 2020 11:16 AM2020-10-27T11:16:04+5:302020-10-27T11:16:41+5:30

ताजमहल परिसर में दशहरे के दिन दो युवकों के भगवा झंडा फहराने और शिव चालिसा का पाठ पढ़ने की बात सामने आने के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीआइएसएफ जवानों ने इन युवकों को पकड़ा भी था लेकिन बाद में छोड़ दिया।

Agra saffron flag waved and shiv chalisa recited in Tajmahal complex on Dussehra | आगरा: ताजमहल परिसर में दो युवकों ने लहराया भगवा झंडा, शिव चालीसा का भी किया पाठ

ताजमहल में हिंदूवादी संगठन के युवकों ने फहराया भगवा झंडा (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsताजमहल परिसर में भगवा झंडा फहराने और शिव चालीसा का पाठ करने का मामला सामने आयासोशल मीडिया पर इन युवकों ने डाला वीडियो, हिंदू जागरण मंच से जुड़ा है एक शख्स

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल परिसर में विजयादशमी के मौके पर एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, परिसर में दो लोगों ने भगवा झंडा फहराया और शिव चालीसा का पाठ किया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक हिंदूवादी संगठन से जुड़े हैं। इस घटना के बाद ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों कार्यकर्ताओं मे एक हिंदू जागरण मंच से जुड़ा है। इस शख्स की पहचान गौरव ठाकुर के तौर पर हुई है। ठाकुर ने खुद का एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वह बैठकर शिव चालीसा पढ़ता नजर आता है जबकि उसके पीछे खड़ा शख्स भगवा झंडा लहराता है।

ठाकुर ने बताया कि वह ताज महल को शिव मंदिर मानता है जिसे मुगल बादशाह शाहजहां ने गिरा दिया और इसे एक मस्जिद में बदल दिया। उसने दावा किया, 'हमारे लिए ताज एक प्राचीन शिव मंदिर है। हमने पहले भी परिसर में पूजा की है।'

रिपोर्ट्स के अनुसार ताज की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली CISF ने दोनों कार्यकर्ताओं को उस समय पकड़ लिया जब वे भगवा झंडा लहरा रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

पिछले साल भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी जब एक हिंदूवादी नेता ने ताज महल परिसर के अंदर 'जलाभिषेक' करने की कोशिश की थी। सुरक्षाबलों ने तब उसे पकड़ कर बाहर निकाल दिया था। ऐसे में बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं ने ताज की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए। 

Web Title: Agra saffron flag waved and shiv chalisa recited in Tajmahal complex on Dussehra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे