आगरा: रोडवेज बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, एक की मौत

By भाषा | Published: December 5, 2020 12:54 AM2020-12-05T00:54:32+5:302020-12-05T00:54:32+5:30

Agra: One killed in roadways bus and tractor, one killed | आगरा: रोडवेज बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, एक की मौत

आगरा: रोडवेज बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, एक की मौत

आगरा, चार दिसंबर उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना खंदौली के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार देर रात यात्रियों से भरी रोडवेज बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में एक दर्जन सवारियां तथा ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में चालक की मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर थाना पुलिस ने घायलों को आगरा पहुंचाया। शुक्रवार को थाना खंदौली के निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन घायल सवारियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गयी। बस में सवार महिला सहित एक दर्जन सवारियां घायल हो गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Agra: One killed in roadways bus and tractor, one killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे