बड़ी कामयाबी, बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5000 किमी तक की दूरी भेदने में सक्षम, जानिए खासियत

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 27, 2021 08:49 PM2021-10-27T20:49:57+5:302021-10-27T21:38:53+5:30

भारत सरकार के अधिकारी ने कहा कि अग्नि-5 मिसाइल उच्च स्तरीय सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर दूरी तक के लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है।

Agni-5 successfully launched Surface to Surface Ballistic Missile ranges up to 5,000 kilometres APJ Abdul Kalam Island Odisha | बड़ी कामयाबी, बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5000 किमी तक की दूरी भेदने में सक्षम, जानिए खासियत

5,000 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

Highlightsओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।इसका लॉन्च वजन लगभग 50 टन है।यह लगभग 17 मीटर लंबा, 2 मीटर चौड़ा है।

नई दिल्लीः भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने की क्षमता रखने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। बहुत उच्च सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से देर शाम करीब 7:50 बजे परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘अग्नि-5 का सफल परीक्षण भारत की इस प्रामाणिक न्यूनतम प्रतिरोध वाली नीति के अनुरूप है जो ‘पहले उपयोग नहीं’ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।’’ मिसाइल का सफल परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब भारत की पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

अग्नि -5 जो मोटे तौर पर एक इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल या आईसीबीएम की श्रेणी में आता है। ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से शाम 7:50 बजे लॉन्च किया गया था। मिसाइल तीन चरणों वाले ठोस ईंधन वाले इंजन का उपयोग करती है और बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य पर प्रहार कर सकती है।

स्वदेश में विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल 5000 किमी से अधिक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। यह लगभग 17 मीटर लंबा, 2 मीटर चौड़ा है और इसका लॉन्च वजन लगभग 50 टन है। यह मिसाइल एक टन से अधिक का परमाणु हथियार ले जा सकती है।

Web Title: Agni-5 successfully launched Surface to Surface Ballistic Missile ranges up to 5,000 kilometres APJ Abdul Kalam Island Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे