बिहार: 'अग्निपथ' की भड़की ज्वाला से NDA में घमासान की स्थिति, बीजेपी ने राज्य प्रशासन की भूमिका पर भी उठाया सवाल

By एस पी सिन्हा | Published: June 18, 2022 07:16 PM2022-06-18T19:16:14+5:302022-06-18T19:22:34+5:30

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इशारों में अपनी सहयोगी पार्टी जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे बिहार में भाजपा को केवल टारगेट किया गया। कई जिलों में भाजपा के दफ्तरों को जलाया गया।

'Agneepath Scheme Row' BJP also raised questions on the role of the state administration in Bihar | बिहार: 'अग्निपथ' की भड़की ज्वाला से NDA में घमासान की स्थिति, बीजेपी ने राज्य प्रशासन की भूमिका पर भी उठाया सवाल

बिहार: 'अग्निपथ' की भड़की ज्वाला से NDA में घमासान की स्थिति, बीजेपी ने राज्य प्रशासन की भूमिका पर भी उठाया सवाल

Highlightsजायसवाल ने कहा- पूरे राज्य में केवल भाजपा को ही टारगेट किया गयाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर उठाया सवाल

पटना: अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार के विभिन्न जिलों में हुए हिंसा के बीच बिहार एनडीए में घमासान मच गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल राज्य प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया है। उन्होंने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इशारों में अपनी सहयोगी पार्टी जदयू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में भाजपा को केवल टारगेट किया गया। कई जिलों में भाजपा के दफ्तरों को जलाया गया।

संजय जायसवाल ने बिहार पुलिस पर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उपद्रव के दौरान पुलिस- प्रशासन की भूमिका अच्छी नहीं रही। इतना कुछ होने के बाद भी कहीं भी लाठीचार्ज नहीं किया गया। कहीं भी आंसू गैस नहीं छोड़े गए। संजय जायसवाल ने कहा कि डीजीपी से बात हुई है। इस मामले के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताएंगे। 

साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार की पार्टी से पूछा है कि जदयू बताए उसे किस बात पर ऐतराज है? उपेंद्र कुशवाहा और ललन सिंह के आपत्ति जताने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसको आपत्ति हैं तो कारण बताए कि अग्निपथ योजना में क्या खराबी है? अगर ये सब नहीं रोका गया तो किसी के लिए अच्छा नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि बिहार में सुनियोजित ढंग से साजिश की गई है। जायसवाल ने कहा कि बिहार चार दिन से जल रहा है। ट्रेने फूंक दी गई, कई जिलों में तोड़फोड़, आगजनी, लूटपाट, मारपीट हुआ। लेकिन हिंसा से निपटने में पुलिस की भूमिका अच्छी नहीं रही। 

संजय जायसवाल ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि 300 पुलिसकर्मी के रहते भाजपा कार्यालय जलाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सक्रिये नहीं है। पुलिस प्रशासन साजिश का खुलासा करें। साथ ही संजय जायसवाल ने कहा कि एजेंडा के तहत बिहार को तबाह करने की साजिश की जा रही है। अग्निपथ को सेना में बड़े बदलाव की पहल बताते हुए उन्होंने युवाओं से बहकावे में नहीं आने की अपील है। 

उल्लेखनीय है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मोदी सरकार से ‘अग्निपथ’ स्कीम पर पुनर्विचार करने को कहा है। ललन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लायी गई अग्निपथ योजना से बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के छात्रों एवं युवाओं में असंतोष का भाव उभरा है।

जगह-जगह हिंसक घटनायें हो रही है, केंद्र सरकार को अविलंब संज्ञान लेकर पुनर्विचार करना चाहिए। यदि ऐसा संभव नहीं है तो आगे आकर छात्रों-युवाओं को आश्वस्त करना चाहिए कि उनके भविष्य पर इसका कोई प्रतिकूल असर नहीं होगा।
 

Web Title: 'Agneepath Scheme Row' BJP also raised questions on the role of the state administration in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे