26/11: मारिया के दावों के बाद भाजपा विधायक ने फिर से मुंबई आतंकी हमले की जांच की मांग, कांग्रेस ने किया पलटवार
By भाषा | Published: February 20, 2020 06:45 AM2020-02-20T06:45:09+5:302020-02-20T06:45:09+5:30
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा है, भाजपा जांच एजेंसियों के साथ ही शहीदों का अपमान कर रही है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मुंबई आतंकी हमले में जांच पूरी हो चुकी है और कसाब को फांसी हो चुकी है।
Highlightsप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा- भाजपा महाराष्ट्र में पिछले पांच साल से सत्ता में थी। तब उसने क्यों नहीं किया।कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘राम प्रधान ने साक्षात्कार में चिदंबरम का जिक्र नहीं किया था। ऐसा तो भातखलकर कह रहे हैं।’’