राहुल गांधी सहित कई नेताओं के बाद कांग्रेस का दावा, पार्टी का ट्विटर खाता भी हुआ बंद

By विनीत कुमार | Published: August 12, 2021 09:59 AM2021-08-12T09:59:29+5:302021-08-12T10:25:08+5:30

कांग्रेस ने दावा किया है कि पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल लॉक कर दिया गया है। इससे पहले राहुल गांधी और फिर कांग्रेस के कुछ और बड़े नेताओं का ट्विटर हैंडल भी लॉक किए जाने की बात कांग्रेस पार्टी की ओर से कही गई थी।

After Rahul Gandhi and other leader Congress says party official Twitter account locked | राहुल गांधी सहित कई नेताओं के बाद कांग्रेस का दावा, पार्टी का ट्विटर खाता भी हुआ बंद

कांग्रेस का दावा- पार्टी का ट्विटर अकाउंट लॉक किया गया (फाइल फोटो)

Highlightsकांग्रेस ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि पार्टी का ट्विटर अकाउंटर लॉक कर दिया गया है।कांग्रेस ने फेसबुक पोस्ट पर अपने ट्विटर अकाउंट पर आए मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।इससे पहले राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट भी बंद किया गया था, वहीं बुधवार को कई और कांग्रेसी नेताओं के अकाउंट बद किए गए थे।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर ने पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल 'लॉक' कर दिया है। कांग्रेस ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर इस संबंध में जानकारी दी है। 

कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि पार्टी का आधिकारिक ट्विटर खाता बंद कर दिया गया है। कांग्रेस ने साथ ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ये जानकारी दी है।

इससे पहले राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट भी बंद किया गया था। वहीं बुधवार देर रात कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उसके कई बड़े नेताओं का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया है।

ट्विटर अकाउंट को बंद किए जाने पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, 'जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे।'

कांग्रेस की ओर से बुधवार देर रात कहा गया था कि रणदीप सुरजेवाला समेत उसके पांच वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद किए गए हैं। पार्टी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिए गए हैं। 

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार नौ वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ की तस्वीरें ट्वीट की थीं।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने राहुल गांधी के ट्वीट का संज्ञान लिया और ट्विटर को नाबालिग पीड़िता की निजता का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

Web Title: After Rahul Gandhi and other leader Congress says party official Twitter account locked

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे