एमसीडी चुनाव में आप की जीत के लिए मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की जनता को कहा शुक्रिया, भाजपा पर साधा निशाना

By मनाली रस्तोगी | Published: December 7, 2022 03:44 PM2022-12-07T15:44:23+5:302022-12-07T15:45:59+5:30

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान के लिये दिल्ली की जनता को बुधवार को शुक्रिया कहा।

After big win in MCD election Manish Sisodia takes swipe at BJP | एमसीडी चुनाव में आप की जीत के लिए मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की जनता को कहा शुक्रिया, भाजपा पर साधा निशाना

एमसीडी चुनाव में आप की जीत के लिए मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की जनता को कहा शुक्रिया, भाजपा पर साधा निशाना

Highlights दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों का जनादेश था जिसके कारण “दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नकारात्मक पार्टी” को हराने में मदद मिली।आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत के लिये जरूरी 126 का आंकड़ा पार कर लिया।दिल्ली नगर निगम के लिये चार दिसंबर को हुए मतदान में 50.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनावों में जबर्दस्त जीत दर्ज की है। ऐसे में आप द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमले तेज हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि करीब 15 साल से नगर निकाय पर शासन कर रही भाजपा ने काम नहीं किया। आप ने आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत के लिए जरूरी 126 का आंकड़ा पार कर लिया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारी जीत के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल जी को जिताया है। हमारे लिए ये सिर्फ जीत नहीं बड़ी जिम्मेदारी है।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "एमसीडी मे 15 साल से राज कर रही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को आज ईमानदारी व काम ने हरा दिया। दिल्लीवासियो ने अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हमे दिल्ली को साफ सुथरा और सुंदर बनाने की बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। आइए सब साथ मिलकर काम करे ताकि दिल्ली को देश का सबसे बेहतरीन शहर बन सके।"

वहीं, दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने बुधवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा कहती थी कि हमारी पार्टी यहां सिर्फ वोट काटने आई है और हम यहां कांग्रेस को हराने आए हैं। हमें निशाना बनाकर कई बार छापेमारी की गई। जब हम नागरिक मुद्दे उठाते थे तो वे घोटाले का आरोप लगाते थे। यहां तक ​​कि उन्होंने मनीष सिसोदिया को भी निशाने पर लिया। अब शहर की जनता बोल चुकी है।"

Web Title: After big win in MCD election Manish Sisodia takes swipe at BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे