आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही हैः प्रियंका गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 13, 2019 04:19 PM2019-09-13T16:19:09+5:302019-09-13T16:19:09+5:30

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, " उप्र की भाजपा सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं।'' उन्होंने सवाल किया, "आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है?

After all, why is the police of Uttar Pradesh sluggish, because the accused is related to BJP: Priyanka Gandhi | आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही हैः प्रियंका गांधी

गौरतलब है कि एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

Highlightsउप्र की भाजपा सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहींः प्रियंका।क्या चिन्मयानंद के भाजपा से जुड़े होने के कारण सुस्त है उप्र पुलिस: कांग्रेस महासचिव।

भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार के आरोप को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या आरोपी का संबंध भाजपा से होने के कारण राज्य की पुलिस सुस्त है?

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, " उप्र की भाजपा सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं।'' उन्होंने सवाल किया, "आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है?

आखिर उत्तर प्रदेश की पुलिस सुस्त क्यों है? क्योंकि आरोपी का संबंध भाजपा से है? " गौरतलब है कि एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि इसके कई बार गुहार लगाने के बावजूद उत्तर प्रदेश की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की और आरोपी से पूछताछ भी नहीं की। भाषा हक अर्पणा अर्पणा

Web Title: After all, why is the police of Uttar Pradesh sluggish, because the accused is related to BJP: Priyanka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे