हलाला के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली शबनम पर एसिड अटैक, बुरी तरह झुलसीं

By रामदीप मिश्रा | Published: September 13, 2018 05:18 PM2018-09-13T17:18:10+5:302018-09-13T17:18:10+5:30

मिली जानकारी के मुताबिक, शबनम पर आरोपी देवर ने तेजाब से हमला कर दिया। उसने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब शबनम एसएसपी से शिकायत करने के लिए बुलंदशहर जा रही थीं।

acid attack on triple talaq victim shabnam rani in bulandshahr | हलाला के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली शबनम पर एसिड अटैक, बुरी तरह झुलसीं

हलाला के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली शबनम पर एसिड अटैक, बुरी तरह झुलसीं

लखनऊ, 13 सितंबरः हलाला और बहुविवाह के खिलाफ आवाज उठाने वाली तीन तलाक पीड़िता शबनम पर तेजाब से हमला हुआ है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शबनम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की जा रही थीं और उन्होंने हलाला व बहुविवाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर कर रखी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शबनम पर आरोपी देवर ने तेजाब से हमला कर दिया। उसने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब शबनम एसएसपी से शिकायत करने के लिए बुलंदशहर जा रही थीं। इस दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए देवर ने उनपर एसिड अटैक किया। इस दौरान बाइक पर उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। 

खबरों के मुताबिक, शबनम पर बुधवार को 11:30 बजे डिप्टी गंज में एसिड अटैक हुआ। वह बुरी तरदह झुलस गईं और उन्हें घटना के तत्काल बाद पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका महिला बर्न वार्ड में डॉक्टर उपचार कर रहे हैं। वहीं, हालत गंभीर है। घटना के बाद शबनम का हालचाल लेने डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी, नगर कोतवाल, सीओ सिटी पहुंचे।

आपको बता दें कि दिल्ली की रहने वाली शबनम की शादी बुलंदशहर के जौलीगढ़ में मुजम्मिल के साथ हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं। शादी के कुछ सालों के बाद पति ने शबनम को तलाक दे दिया था। इसके बाद उन्हें अपने देवर से हलाला करने के लिए कहा गया था, जिसपर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई थी और इसके खिलाफ आवाज बुलंद कर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

Web Title: acid attack on triple talaq victim shabnam rani in bulandshahr

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे