गोवा में ब्रिटेन की महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

By भाषा | Published: April 10, 2021 11:46 PM2021-04-10T23:46:22+5:302021-04-10T23:46:22+5:30

Accused of raping a UK woman in Goa arrested in Karnataka | गोवा में ब्रिटेन की महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

गोवा में ब्रिटेन की महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

पणजी, 10 अप्रैल गोवा में ब्रिटेन की नागरिक से दुष्कर्म करने के आरोपी को पड़ोसी राज्य कर्नाटक के होसकोटे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी सात माह पहले यहां के समीप कोलवाले में एक जेल से दूसरी बार फरार हो गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि रामचंद्रन येलेप्पा को शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात में गिरफ्तार किया गया। वह पिछले सात महीने से फरार था और पुलिस उसे आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में खोज रही थी।

अधिकारी ने बताया कि येलेप्पा पर कनाकोना गांव में 2018 में ब्रिटेन की एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। वह पिछले साल सितंबर में जेल से भागने में सफल हो गया था। इससे पहले भी वह जून, 2019 में जेल से फरार हो गया था और तब उसे बेंगलूर से पकड़ा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Accused of raping a UK woman in Goa arrested in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे