दहेज हत्या मामले में फरार महिला गिरफ्तार
By भाषा | Published: June 20, 2021 02:47 PM2021-06-20T14:47:42+5:302021-06-20T14:47:42+5:30
नोएडा (उप्र), 20 जून दहेज हत्या के मुकद्मे में फरार चल रही एक महिला को यहां बादलपुर थाना की पुलिस ने आज गिरफ्तार किया।
बादलपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि छपरौला गांव में एक महिला की जनवरी में दहेज के लिए कथित रूप से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके पति समेत कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था। पुलिस इस मामले महिला के पति को गिरफ्तार कर चुकी थी।
सिंह ने बताया कि इस मामले में फरार चल रही मृतका की सास श्रीमती सत्ते को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।