दिल्ली: आप नेता राघव चड्ढा ने कहा, यमुना नदी में बनने वाले झाग के लिए यूपी-हरियाणा सरकार जिम्मेदार
By रुस्तम राणा | Published: November 9, 2021 01:35 PM2021-11-09T13:35:13+5:302021-11-09T13:58:20+5:30
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि यमुना उठने वाले झाग के लिए बीजेपी शासित राज्य यूपी और हरियाणा जिम्मेदार हैं।
यमुना नदी के झाग को लेकर अब सियासी बुलबुले उठने लगे हैं। बीजेपी के आरोप के बाद आम आदमी पार्टी ने यमुना नदी में उठने वाले झाग के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकारों को दोषी ठहराया है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि यमुना उठने वाले झाग के लिए बीजेपी शासित राज्य यूपी और हरियाणा जिम्मेदार हैं। इस संबंध में हमने उत्तर प्रदेश को यह लिखा है कि वह अपनी सिंचाई तकनीकी बायोकल्चर के माध्यम से करे, लेकिन बीजेपी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
बीजेपी ने हरियाण और यूपी सरकार को ठहराया जिम्मेदार
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हरियाणा में यमुना से लगभग 105 एमजीडी अपशिष्ट जल और यूपी में गंगा से लगभग 50 एमजीडी अपशिष्ट जल ओखला बैराज में मिलता है। पानी में औद्योगिक कचरा, अनट्रीटेड डिटर्जेंट, अमोनिया है, जिससे झाग बनता है। उन्होंने कहा, यमुना में झाग ओखला बैराज क्षेत्र में है, जो यूपी सिंचाई सरकार के अंतर्गत आता है। यह यूपी सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन हर साल की तरह इस साल भी भाजपा सरकार फेल हो गई। प्रदूषित पानी दिल्ली का नहीं, यूपी, हरियाणा सरकार की तरफ से दिल्ली को 'उपहार' है। इससे पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी यमुना में वाले झाग के लिए हरियाणा की खट्टर सकार को जिम्मेदार ठहराया था।
About 105 MGD wastewater from Yamuna in Haryana and about 50 MGD wastewater from Ganga in UP merge into Okhla Barrage. The water has industrial waste, untreated detergents, ammonia, which lead to formation of foam...: AAP leader Raghav Chadha pic.twitter.com/Q1IulfoVqP
— ANI (@ANI) November 9, 2021
मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर उठाए थे सवाल
दरअसल, छठ पूजा अवसर पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने यमुना नदी में उठते झाग को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार ने यमुना के तट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी क्योंकि वह अत्यधिक प्रदूषण के कारण नदी में झाग को छुपाना चाहती थी।