Aaj Ki Taja Khabar: राजद उम्मीदवार सरफराज अहमद पर FIR दर्ज करने के निर्देश, 'लालटेन' का स्टीकर लगाकर पहुंचे थे पोलिंग बूथ पर

By विनीत कुमार | Published: November 7, 2020 07:17 AM2020-11-07T07:17:01+5:302020-11-07T18:23:39+5:30

aaj ki taja khabar 7 november bihar assemby election live update coronavirus latest news | Aaj Ki Taja Khabar: राजद उम्मीदवार सरफराज अहमद पर FIR दर्ज करने के निर्देश, 'लालटेन' का स्टीकर लगाकर पहुंचे थे पोलिंग बूथ पर

7 नवंबर: बिहार चुनाव लाइव अपडेट, कोरोना अपडेट और ताजा खबरें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 6 नवंबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 84 लाख के पार हो गए हैं। भारत में अब तक एक लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। राहत की बात ये है कि 77 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।

वहीं, बिहार में विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे और अंतिम चरण का आज मतदान है। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। आज बिहार के 15 जिलों के 78 सीटों पर मतदान है। तीसरे फेज में 1,204 उम्मीदवार हैं। इनमें 1,094 पुरुष और 910 महिलाएं हैं। तीसरे चरण के चुनाव में पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली तथा समस्तीपुर जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान है।

दूसरी ओर अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के नतीजों का अभी इंतजार है। मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या जो बाइडन, कौन अगला राष्ट्रपति होगा, इसका फैसला बहुत जल्द हो सकता है। जो बाइडन बहुमत से कुछ कदम दूर हैं।

कोरोना की बात करें तो भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 84,11,724 है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 5,20,773 है। दूसरी ओर 77,65,966 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 1,24,985 हो गई है। ये आंकड़े शुक्रवार (6 नवंबर) सुबह तक के हैं।

आज की अन्य खबरों की बात करें तो रिपब्लिक टीवी नेटवर्क एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की जमानत पर आज फिर सुनवाई होगी। गोस्वामी को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के 2018 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। गोस्वामी को रायगढ़ जिले की अलीबाग पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था और वहां की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

वहीं, आज से CBSE ने CTET की परीक्षा के तहत करेक्शन विंडो खोल दी है। बोर्ड ने कैंडिडेट्स को एग्जाम सिटी बदलने की सुविधा भी दी है। करेक्शन विंडो आज से खुल रहे हैं और 16 नवंबर तक ये खुले रहेंगे। 

वहीं, चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता लालू यादव के खिलाफ दुमका कोषागार से गबन के मामले में जमानत पर आज सुनवाई होगी। इस मामले में जमानत मिलने पर लालू जेल से बाहर आ जायेंगे।  चारा घोटाले के चार मामलों में लालू को सजा मिली है, जिनमें से चाईबासा के दो मामले व देवघर के मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है।  

खेलों की बात करें तो विमेंस IPL में चैम्पियन सुपरनोवाज का सामना आज ट्रेलब्लेजर्स से होगा। सुपरनोवाज को अपनी चुनौती बरकरार रखने के लिए आज ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स का लक्ष्य एक और जीत दर्ज करने का होगा ताकि उसके नाम दो जीत हो जाये और वह नौ नवंबर को होने वाले फाइनल में प्रवेश कर जाये।

LIVE

Get Latest Updates

06:00 PM

अयोध्या: राज्य सरकार द्वारा 13 नवंबर को 'दीपोत्सव' समारोह के लिए तैयारी जारी है। संस्कृति विभाग के निदेशक ने बताया, "दीपोत्सव में इस बार 11 झांकियां निकाली जाएंगी। 100 से ज्यादा कलाकार काम में लगे हैं। रामलला का एक 'दरबार' भी इस झांकी में रहेगा जो पूरी झांकी का नेतृत्व करेगा।"

06:00 PM

दीपावली से पहले ऊर्जा विभाग द्वारा जो कार्य शुरू किए जा रहे हैं, उसके लिए मैं गोरखपुर की जनता को बधाई देता हूं। पिछले 3-3.5 साल में ऊर्जा विभाग ने लगभग 1,75,000 गांव तक विद्युतीकरण से लेकर 1 करोड़ 24 लाख से अधिक गरीबों के घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य किया :उत्तर प्रदेश CM

05:44 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गोरखपुर में ऊर्जा विभाग द्वारा शुरू की जा रही कई नई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

05:35 PM

03:41 PM

अररिया, बिहार: सरफराज़ आलम RJD से उम्मीदवार, आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कुर्ते पर पार्टी का चुनाव चिन्ह (लालटेन) लगा मतदान के लिए पहुंचे। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा, "इसकी सूचना हमें प्राप्त हुई है, इस पर हम जरूर कार्रवाई करेंगे।"

03:41 PM

कांग्रेस, कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह भाजपा पर आरोप लगाते हैं कि हम जोड़-तोड़ करते हैं... वो (कमलनाथ) जब हमारे MLAs को डराकर, धमकाकर, लोभ-लालच देते हैं तो वो 'मैनेजमेंट' और कोई अपने मन से भाजपा में आ जाए तो वो गद्दारी : शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री

03:41 PM

मेरा आरोप है कमलनाथ आज भी भाजपा के विधायकों को फोन कर रहे हैं। अगर जोड़-तोड़ और खरीद फरोत की राजनीति की है तो कमलनाथ ने की है। मध्य प्रदेश की राजनीति में गंदगी लेकर आए हैं तो कमलनाथ लेकर आए हैं : शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री

02:42 PM

थाना बिसरख क्षेत्र के सुपरटेक इकोविलेज 1 में एक महिला ने अपने बच्चे के साथ 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, दोनों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या लग रही है, पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है: अंकुर अग्रवाल, ADCP सेंट्रल नोएडा

01:19 PM

बिहार: मधेपुरा के एक मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए खड़े लोग, मतदान करने से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

12:57 PM

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोरोना पॉजिटिव

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में अपने संपर्क में आए लोगों को टेस्ट कराने और आइसोलेट होने की सलाह दी है।



 

12:19 PM


बिहार चुनाव: तीसरे चरण में 11 बजे तक 19.74 फीसदी मतदान हुआ है।



 

11:45 AM

नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं। वो अपनी पारी खेल चुके हैं। अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतज़ार कर रही थी। इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी: संजय राउत

11:44 AM

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- कोविड-19 ने दुनिया को एक बात सिखा दी है। ग्लोबलाइजेशन महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ-साथ Self-Reliance भी उतना ही जरूरी है।



 

10:14 AM

कोरोना वायरस: भारत में 50 हजार से अधिक नए मामले


भारत में कोरोना संक्रमण के 50,357 नए मामले पिछले 24 घंटे में आए हैं। अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 84,62,081 हो गई है। साथ ही  577 और लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या 1,25,562  हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है।



 

10:12 AM

मणिपुर में जारी उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 19.14 प्रतिशत मतदान हुआ है।

10:12 AM

बिहार मतदान प्रतिशत

बिहार में तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी। ताजा अपडेट के अनुसार सुबह 9 बजे तक बिहार में 7.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।

10:10 AM

बिहार के मंत्री सुरेश शर्मा ने मुजफ्फरपुर के बूथ नंबर 94 में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "मेरी यही अपील है लोगों से कि मुजफ्फरपुर शहर को सुंदर बनाने के लिए मतदान करने जरूर आएं। विकास के लिए मतदान करें।



 

07:38 AM

चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला


लोग जिस तरह 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' से जुड़ रहे हैं, मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन इस चरण में भी और अच्छा होगा। एक बात साफ है कि नीतीश कुमार जी कभी अब मुख्यमंत्री बनेंगे: चिराग पासवान



 

07:24 AM

बिहार के मतदाताओं के लिए पीएम मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के मौके पर ट्वीट कर सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरी सभी मतदाताओं से विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बने।'

07:22 AM

बिहार विधानसभा चुनाव: मतदान शुरू


बिहार विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। आज 78 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं और 1204 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। वाल्मीकि नगर संसदीय सीट पर भी उपचुनाव आज हो रहे हैं। ये सीट जेडीयू के वैद्यनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुई थी।


 

Web Title: aaj ki taja khabar 7 november bihar assemby election live update coronavirus latest news

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे